Home Blog Page 7266

वाहनों को लेकर केजरीवाल के विवादास्पद फैसले को चीफ जस्टिस का समर्थन

Chief Justice thakur support odd even vehicle plan, arvind Kejriwal calls it huge encouragement
Chief Justice thakur support odd even vehicle plan, arvind Kejriwal calls it huge encouragement

नई दिल्ली। देश के नए चीफ जस्टिस टीएस ठाकुर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के दिल्ली में कार चलाए जाने के नए नियम का समर्थन किया है। उन्होंने कहा है कि दिल्ली में पर्यावरण हितों को देखते हुए केजरीवाल सरकार के फैसले पर उन्हें कोई दिक्कत नहीं है।

मैं अपनी शादी से खुश, नहीं चाहती पति में कोई बदलाव : करीना

kareena kapoor khan says she never want her husband to change
kareena kapoor khan says she never want her husband to change

नई दिल्ली। अभिनेत्री करीना कपूर खान ने कहा कि वह कभी नहीं चाहती कि उनके अभिनेता पति सैफ अली खान में कोई बदलाव आए।

असहिष्णुता राजनीतिक का विषय, लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं : CJI

intolerance may have political dimension nobody needs to worry till supreme court is here says cji TS thakur
intolerance may have political dimension nobody needs to worry till supreme court is here says cji TS thakur

नई दिल्ली। असहिष्णुता पर जारी बहस के बीच भारत के मुख्य न्यायधीश टीएस ठाकुर ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि देश में असहिष्णुता नहीं है।

पिकअप वैन खड़े ट्रक से टकराई, 18 लोगों की मौत

at least 18 killed in road accident in pratapgarh district of rajasthan
at least 18 killed in road accident in pratapgarh district of rajasthan

प्रतापगढ़ /जयपुर। राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के में छोटीसादड़ी-प्रतापगढ़ के बीच नेशनल हाइवे 113 पर बरोल गांव के पास शनिवार रात को शनिवार को तेज रफ्तार से जा रही एक पिकअप वैन सड़क के किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई जिससे 11 महिलाओं समेत 18 लोगों की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए।

अजमेर : मेडिकल स्टोर से लाखों रुपए की नशीली दवाइयां जब्त

raid on medical store : illegal sale of prohibited abortion pills and other drugs found
raid on medical store : illegal sale of prohibited abortion pills and other drugs found

अजमेर। अजमेर जिला ड्रग्स विभाग ने मुखबिर की इत्तला पर शनिवार देर शाम रेलवे स्टेशन के सामने स्थित विमला मार्केट में सुनील मेडिकल स्टोर पर छापा मार कर हजारो की संख्या में नशीली दवाइयां पकड़ी है।

सहायक औषधि नियंत्रक ईवर सिंह यादव बताया कि लंबे समय से आगरा सहित अन्य शहरों से गर्भभात की प्रतिबंधित दवाइयां कफ सीरप सहित नशे में इस्तेमाल होने वाली अन्य दवाइयां अवैध रूप से लाकर अजमेर में बेच रहा था।

 शनिवार को भी सूचना मिली कि आगरा से बड़ी दवाओं की खेप अजमेर आ रही है, जिस पर विभाग ने लगातार निगरानी रखी। जैसे ही यह खेप विमला मार्केट के सुनील मेडिकल स्टोर पर पहुंची ड्रग्स टीम तलाशी ली।

syrolमेडिकल स्टोर की तलाशी में विभाग की टीम को नशे के काम आने वाले कोरेक्स सिरप की 3 हजार बोतलें मिली। इसी प्रकार करीब 5 हजार नींद की अल्पाजोरम टेबलेट और नशे के काम आने वाले 500 इंजेक्शन जब्त किए।

कफ सिरप, नींद की टेबलेट और नशे के इंजेक्शन डॉक्टर के लिखित पर्चे के बिना देना प्रतिबंधित है। टीम को दुकान से गर्भपात के काम आने वाली प्रतिबंधित 1260 टेबलेट भी मिली। इन दवाइयों का कोई बिल नहीं मिला।

इस पर इस मेडिकल स्टोर का लाइसेंस रद्द करने और संबंधित फर्म के खिलाफ कार्यवाही को अंजाम दिया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार इस तरह अपराध में उम्र कैद की सजा का प्रावधान है।

औषधि नियंत्रण विभाग मेडिकल स्टोर संचालक सुनील कुमार का रिकॉर्ड खंगाल रहा है। इसमें वह दवाइयां किस-किस को बेचता था और कहां-कहां से लाता था। उसके मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई जाएगी। इससे इसमें शामिल लोगों का पता चलेगा।