
अजमेर। राजगढ़ स्थित श्री मसाणिया भैरव धाम पर रविवारीय मेले में हजारों लोगों ने कन्या भ्रूण हत्या रोकने, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ एवं नशामुक्ति का संकल्प लिया। महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिता भदेल एवं राजगढ़ के मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज ने उन्हें यह संकल्प दिलाया।