Home Blog Page 7367

पुरस्कारों का सम्मान किया जाना चाहिए : राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी

Awards recognition of talent, hard work, they should be cherished : President pranab mukherjee
Awards recognition of talent, hard work, they should be cherished : President pranab mukherjee

नई दिल्ली। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने सोमवार को कहा कि जिन लोगों को देश की तरफ से प्रतिष्ठित पुरस्कार मिलते हैं, उन्हें इन पुरस्कारों का सम्मान करना चाहिए।

छठ पूजा की तैयारी जोरों पर, मंगलवार को होगा पहला अर्ध्य

chhath puja 2015 : first Argh  on tuesday
chhath puja 2015 : first Argh on tuesday

नई दिल्ली। भगवान सूर्य की उपासना का महापर्व छठ पूजा रविवार को नहाए-खाए के साथ से शुरू हो गया है। बिहार, पूर्वी उत्तरप्रदेश, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित पूरे देश में मनाए जाने वाले छठ पूजा की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है।

विवाहित जीवन में अनबन, पत्नी ने चौथी मंजिल से कूदकर दी जान

kanpur : woman jumps to death from 4th floor
kanpur : woman jumps to death from 4th floor

कानपुर। सीसामऊ थानाक्षेत्र में एक विवाहिता ने पति से झगड़कर चौथी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी।

बनारस में एसिड हमले की शिकार महिला रूस लौटी

acid attacks victim girl return russia
acid attacks victim girl return russia

नई दिल्ली। बनारस में एसिड हमले की शिकार रूसी महिला को सोमवार को स्वदेश भेज दिया गया। हमले के बाद प्राथमिक उपचार कर महिला को दिल्ली लाया गया था जहां सफदरजंग में उसका इलाज चल रहा था।

असहिष्णुता पर बहस के पीछे राजनीति और धन : वी के सिंह

intolerance debate crate by those being paid money says : Union Minister VK Singh
intolerance debate crate by those being paid money says : Union Minister VK Singh

लॉस एंजिलिस। केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह ने आरोप लगाया है कि असहिष्णुता पर जारी बहस के पीछे राजनीति है और इसे पैसे देकर चुनावों के पहले पैदा किया गया है।

प्रवासी भारतीय दिवस में भाग लेने यहां पहुंचे विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह ने आरोप लगाया कि भारत में असहिष्णुता पर छिड़ी बहस राजनीति से प्रेरित है । उन्होंने कहा कि यह बेहद कल्पनाशील लोगों के दिमागों की अनावश्यक उपज है जिन्हें बहुत सा धन दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले चर्च में चोरी के एक छोटे से मामले को लेकर गिरिजाघरों पर हमले का मुद्दा उठाया गया और इसे ईसाइयत पर हमला कहा गया। यह सब वोट हासिल करने के लिये किया गया और मीडिया ने इसमें सहयोग दिया।

ऐसा ही असहिष्णुता पर बहस के मामले में है। बिहार चुनाव समाप्त होते ही सब बंद हो गया। अन्ना हजार के उदाहरण देते हुये उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार में भ्रष्टाचार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे 70 से अधिक आयु के गांधीवादी को आधी रात को उठाकर तिहाड़ में बंद कर दिया गया था।

उल्लेखनीय है कि सुषमा स्वराज को पैरिस में हुए आतंकवादी हमलों के मद्देनजर दुबई से बीच रास्ते से ही वापस लौटना पड़ा था । जिसके बाद उनके स्थान पर क्षेत्रीय प्रवासी भारतीय दिवस में भाग लेने  विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह यहां पहुंचे ।