Home Blog Page 7392

धनतेरस : दीपोत्सव शुरु, बाजारों में भीड़

five days diwali festival begins with dhanteras Puja
five days diwali festival begins with dhanteras Puja

इंदौर। दीपावली पर पांच दिवसीय दीपोत्सव पर्व उत्साह और उल्लास से मनाने की तैयारियां शुरु हो गई है।

इसके चलते घरों और मंदिरों में माता महालक्ष्मी के पूजन की तैयारियों को लेकर लोग जुटे हुए हैं। सोमवार को जहां सोमवार को धनतेरस पर बाजारों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ेगी,

वहीं रविवार को छुट्टी का दिन होने के चलते व्यापारियों और दुकानदारों को अच्छी ग्राहकी की उम्मीद थी, क्योंकि इस दिन दीपावाली के पहले का रविवार होने के चलते खरीददारी पर जोर अधिक रहा।
दीपावली का पर्व सुख और समृद्धि की देवी महालक्ष्मी की कृपा पाने के लिए मनाया जाता है। इसके चलते दीपावली पर माता लक्ष्मी की कृपा मिले इसके लिए लोग घरों, दुकानों व प्रतिष्ठानों की साफ-सफाई कराते है।

नया रंगरोगन कर माता लक्ष्मी का विधि विधान से पूजन करते है। जिससे मां की कृपा मिले और घर में सुख समृद्धि बढ़े। यह दीपोत्सव 9 नवंबर से शुरु हो रहा है। सबसे पहला पर्व धनतेरस के रूप में 9 नवंबर को मनाया जाएगा।

इस दिन हर कोई बतज़्न खरीदकर या सोना चांदी खरीदकर शुभता के साथ लक्ष्मी को अपने घर लाता है। इसके बाद नरक चौदस या रूप चौदस मनाई जाएगी। फिर अमावस्या को लक्ष्मी पूजन होंगे। इस तरह पांच दिनों के इस पर्व की तैयारियों में हर कोई अपने तरीके से तैयारियां करने में जुटा हुआ है।
महालक्ष्मी मंदिर सजे
शहर के राजबाड़ा स्थित महालक्ष्मी मंदिर सहित शहर के अधिकतर महालक्ष्मी मंदिरों में माता के पूजन की तैयारियां शुरु हो गई है। मंदिर के पुजारी माता के पूजन और अनुष्ठान की विशेष तैयारियों में जुटे हुए है।
बाजार सजे
दीपावली के लिए बाजारों में भी दुकाने सज गई है। तरह-तरह के आकषज़्क साज-सज्जा केसामान के साथ कपड़े, जेवर, बतज़्न, वाहन आदि की दुकाने व शोरुम लोगों को आकषिज़्त करने के लिए विभिन्न आफर भी दे रहे है। जिससे हर कोई अपनी पसंद का सामान आसानी से खरीद सके।
सोने पर जोर
इस वर्ष सोने के भाव सामान्य रहने से पुष्य नक्षत्र में भी लोगों ने जमकर सोनी की खरीददारी की और अब धनतेरस पर भी सोने की खरीदी होने की संभावना जताई जा रही है। सराफा व्यापारियों का कहना है कि धनतेरस के लिए बड़े पैमाने पर नए आभूषण तैयार कराए जा रहे है। जिससे महिलाओं को उनकी डिजाईन पसंद आए।

 

इंदौर ने फिर रचा इतिहास, दिल्ली तक लीवर पहुंचाने को बनाए दो ग्रीन कारिडोर

lever sent from indore to delhi to save life by preparing two green corrido
lever sent from indore to delhi to save life by preparing two green corrido

इंदौर। इंदौर शहर ने रविवार को एक बार फिर इतिहास रच दिया। इंदौर से दिल्ली तक लीवर को सुरक्षित पहुंचाने के लिए एक बार फिर शहर का यातायात कुछ देर के लिए थम गया।

लिवर के साथ ही किडनी को शहर के दूसरे अस्पताल तक ले जाने के लिए दो ग्रीन कॉरिडोर बनाए गए।, जहां से मृत व्यक्ति अंग दूसरे अस्पतालों में पहुंचाए जाकर किसी का जीवन बचाया गया।
पलसीकर कालोनी निवासी रमेश असरानी को कल ब्रेन डेड घोषित कर दिया था। मुस्कान ग्रुप के सेवादार जीतू भवानी और हेमंत छाबड़ा ने रमेश असरानी के बेटे सन्नी असरानी से संपर्क किया। बेटे ने नेत्रदान की हामी भरी तो सेवादारों ने उन्हें लीवर, किडनी व त्वचा दान के लिए भी मनाया।  सुबह सर्जरी कर उनके अंग ट्रांसप्लांट के लिए निकाले गए। मुस्कान ग्रुप के सेवादार नरेश फुदवानी ने बताया कि रमेश के अलग-अलग अंगों को 6 लोगों में प्रत्यारोपित किया जाएगा।
9 मिनट में एयरपोर्ट पहुंची एंबुलेंस
चोइथराम अस्पताल से एम्बुलेंस में डॉक्टरों की टीम 11.46 बजे लेकर एयरपोर्टं के लिए रवाना हुई और नौ मिनट का सफर तय एयरपोर्ट पर 11.54 बजे टीम पहुंची। यहां से गुडग़ांव के लिए रवाना होने की प्रक्रिया की गई। इधर चोईथराम अस्पताल से कार से किडनी लेकर बाम्बे हॉस्पिटल लेकर गए। इनके साथ में पुलिस वाहन भी था, इसके साथ ही चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व व्यवस्था के लिहाज से  पुलिसकर्मी तैनात रहे। मेदांता गुडग़ांव के डॉ. संजय के साथ तीन सदस्यीय टीम थी। मेदांता इंदौर के डॉ. संदीप श्रीवास्तव ने कहा कि इंटर स्टेट ट्रासप्लांट का दूसरा केस है, दोनों इंदौर से ही है। इंदौर ट्रांसप्लांट के मामले में देश का बड़ा सेंटर बनने जा रहे है।
ये दो ग्रीन कॉरिडोर बनाए गए
लिवर और किडनी ले जाने के लिए रविवार को दो ग्रीन कॉरिडोर बनाए गए। पहली कॉरिडोर चोइथराम अस्पताल से एयरपोर्ट तक दूसरा कॉरिडोर चोइथराम से बॉम्बे हॉस्पिटल तक बनाया गया। जिला प्रशासन और पुलिस दल ने सुबह 9.30 बजे से तैयारी शुरू कर दी थी। बॉम्बे हॉस्पिटल के मरीज को किडनी लगाई जाएंगी। आंखें और त्वचा बैंकों में रखी गईं।
इससे पहले 7 अक्टूबर को
गौरतलब है कि इससे पहले 7 अक्टूबर को शहर में पहली बार ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया था। तब चोइथराम अस्पताल में भर्ती खरगोन जिले के बरूड़ गांव निवासी ब्रेन डेड मरीज रामेश्वर खेड़े का लीवर निकालकर विमान से गुडग़ांव ले जाया गया था। एक माह पहले 7 अक्टूबर को बनाए गए ग्रीन कॉरिडोर की लंबाई करीब 10.4 किलोमीटर थी। तब डॉक्टरों ने कहा था कि चोइथराम अस्पताल से लीवर लेकर एम्बुलेंस 12 मिनट में एयरपोर्ट पहुंच जाना चाहिए, लेकिन एम्बुलेंस ने दूरी महज आठ मिनट में तय कर ली थी। इस काम में शहरवासियों ने तो सहयोग किया ही, ड्राइवर की काबीलियत भी काम आई थी। एम्बुलेंस के आगे-आगे पुलिस की गाड़ी माइक पर अनाउंस करती जा रही थी और सड़क पर चलने वाले लोग रास्ता देते जा रहे थे ताकि एम्बुलेंस समय पर एयरपोर्ट पहुंच सके।
पंजीयन कराना जरूरी
जिला प्रशासन द्वारा व्यवस्था की जा रही है कि अगले एक वषज़् में इंदौर में ही अंगदान से प्राप्त लीवर को ट्रांसप्लांट किया जाए। इसके लिये आपरेशन थियेटर और विशेषज्ञ चिकित्सकों की व्यवस्था की जा रही है। कानूनी तौर पर भी इंदौर आगज़्न सोसायटी को सक्षम बनाया जा रहा है। अंगदान लेने और देने का अधिकार इंदौर में चोइथराम और बाम्बे हास्पिटल को है। अंगदान के लिये किसी भी मरीज का पंजीयन कराना जरूरी है।
ज़्यादा मुश्किल था  ये केस
कमिश्नर संजय दुबे ने बताया कि अंगदान का ये मामला पहले से ज्यादा गंभीर था, क्योंकि मृतक रमेश को हाई बीपी  की शिकायत थी  और यदि समय पर बीपी कंट्रोल नहीं होता तो उनके अंगों का उपयोग नहीं किया जा सकता था।  उन्होंने बताया कि इस बार दानदाता के परिजन को इलाज के दौरान लगे सभी बिल माफ़ करवाए गए है।

 

यह बिहार के लोगों की जीत है : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

this is a victory for people of Bihar says Nitish Kumar
this is a victory for people of Bihar says Nitish Kumar

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को भारी जीत के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी ने यहां हुए संयुक्त प्रेसवार्ता को सम्बोधित किया ।

पांच दिन बंद रहेंगे बैंक, 10 तक कर लें लेनदेन

Banks will be closed five days, make up to transactions november 10
Banks will be closed five days, make up to transactions november 10

फैजाबाद। इस बार दीपावली से लेकर पांच दिन तक बैंक बंद रहेंगे। क्लीयरिंग हाउस भी ठप रहेगा। त्योहार के बाद बैंकों की लगातार बंदी से आम ग्राहकों के अलावा कारोबार पर भी खासअसर पड़ेगा। दीपावली 11 नवंबर बुधवार को मनाई जाएगी।

राजस्थान में एमएसजी-2 ने रचा इतिहास, एक दिन में रिकार्ड 777 हाउसफुल शो

MSG 2 runs 777 show in one day in rajasthan
MSG 2 runs 777 show in one day in rajasthan

जयपुर। संत गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां द्वारा निर्देशित व अभिनीत फिल्म एमएसजी – 2 द मैसेंजर बुलंदियों को छू रही है। फिल्म लगातार सात सप्ताह से देश के विभिन्न राज्यों व विदेशों में सफलता पूर्वक चल रही है तथा आठवें सप्ताह में प्रवेश कर चुकी है।