Home Blog Page 757

नवाजुद्दीन सिद्दीकी के खिलाफ केस करेंगी एक्ट्रेस निहारिका

Niharika Singh on affair with Nawazuddin Siddiqui: He has chosen to fabricate stories

मुंबई। नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बायोग्राफी एन आर्डिनरी लाइफ बुधवार को लांच होने जा रही है।रिलीज से पहले मीडिया के एक हिस्से में इस बायोग्राफी के कुछ अंश प्रकाशित हुए। इन अंशों में नवाज के कई महिलाओं के साथ रहे संबंधों को लेकर चौंकाने वाली बातें कही गई हैं। नवाज की बायोग्राफी में अभिनेत्री निहारिका के साथ सबंधों का उल्लेख है।

कुत्ते ने सूसू कर फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल माक्रों को किया शर्मसार

French President Emmanuel Macron's Dog Nemo Pees On Fireplace
French President Emmanuel Macron’s Dog Nemo Pees On Fireplace

पेरिस। फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल माक्रों को अपने पालतू कुत्ते के चलते अधिकारियों के बीच शर्मिंदगी झेलनी पड़ी। यह जानकारी मंगलवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।

जयपुर : बम की अफवाह से स्कूल में हड़कंप, स्विट्जरलैड़ से आया धमकी भरा ई-मेल

Email from Swiss server sparks bomb scare at Jaipur school
Email from Swiss server sparks bomb scare at Jaipur school

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर के निजी स्कूल में मंगलवार को बम की अफवाह से जबरदस्त हड़कम्प मच गया। अफवाह ने पुलिस की परेड़ करवा दी।

बुधवार का राशिफल 25 october 2017 : जानें कैसा रहेगा आपका दिन

wednesday rashifal 25 october 2017
wednesday rashifal 25 october 2017

कार्तिक शुक्ल पक्ष पंचमी, बुधवार, 25 अक्टूबर 2017 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़े आज का भविष्यफल।

मेष राशि :-अपने जीवन में कोई नई शुरुआत करने की सोच सकते हैं। लेकिन यह भी तय है कि किसी भी योजना को अमल में लाने के लिए कुछ खर्च भी करना पड़ेगा जिससे आगे चलकर प्रगति भी होगी और लाभ भी होगा। व्यावसायिक लाभ में वृद्धि होगी। परिवार में भौतिक सुख के साधन बढ़ेंगे। मित्रों से सहयोग मिलेगा।

 

 

वृषभ राशि :-आपका आर्थिक और सामाजिक कार्यों के प्रति विशेष रुझान रह सकता है। पारिवारिक मामलों के लिहाज से भी दिन अच्छा है। घर में किसी मांगलिक कार्य या यात्रा के लिए विचार-विमर्श करना जरूरी होगा।

 

 

मिथुन राशि :-आज का दिन प्रतिकूल रह सकता है। उन लोगों से दूरी बनाए रखें जो आपके पीठ पीछे आपके लिए सिर दर्द बने हुए हैं। कोई व्यक्ति आपके ब्लडप्रेशर को उत्तेजित करने के लिए ऐसा तनाव पैदा करे कि आप सब काम छोड़कर उसके पीछे लग जाएं। अतः विवाद के योग हैं। पार्टनर से नोंकझोंक होने की संभावना बन रही है।

 

 

कर्क राशि :-आने वाले दिनों को व्यवस्थित करने के लिए या किसी नए आगंतुक का स्वागत के लिए कुछ तैयारी करनी पड़ सकती है। यही उत्तम रहेगा कि आज कुछ महत्वपूर्ण खरीददारी करें तथा घर की साज-सज्जा पर ध्यान दें। व्यवसाय में जोखिम लेने से बचें। धन से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको दोपहर बाद मिल सकती है।

 

 

सिंह राशि :-आपकी सोच विचार में कुछ नया बदलाव आ सकता है। आए हुए संकट को टालने के लिए कुछ आध्यात्मिक और व्यक्तिगत प्रयास करने की जरूरत पड़ सकती है। कुछ बदलाव आने पर आपका स्वास्थ्य भी सुधर सकता है। वित्तीय स्थिति में सुधार की सम्भावना भी बन रही है। निजी संबंध सहायक रह सकते हैं।

 

 

 

कन्या राशि :- मौजूदा संकट को टालने के लिए अपने आस-पास के लोगों से सलाह मशविरा कर सकते हैं। कुछ प्रभावशाली लोग आपको परामर्श दे सकते हैं। एकाएक ही आपके अंदर एक नई स्फूर्ति का संचार हो सकता है। आपके उलझे हुए दिमाग में कुछ स्पष्ट तस्वीर उभर सकती है। व्यवसाय में विस्तार व लाभ भी हो सकता है।

 

 

तुला राशि :-धन कमाने के लिए कई प्रकार के जायज और कष्टदायक तरीके अपना सकते हैं। आज कुछ ऐसा प्रस्ताव भी आपको मिल सकता है जिसमें रिस्क या जोखिम ज्यादा हो। आप सुदृढ़ इच्छा शक्ति के जातक हैं और नुकसान सहन करने की शक्ति आप में है। दिन पक्ष का है रिस्की मामलों में भाग्य आजमा सकते हैं।

 

 

वृश्चिक राशि :-किसी बदलाव या आने वाले समय के परिवर्तन से आपके मन में कुछ चिंता व्याप्त हो सकती है। यदि भरोसा और ईमानदारी का मेल मिलाया जाए तो कोई दूर का जानकार व्यक्ति आपके इस संशय का निवारण कर सकता है। यह जरूरी नहीं है कि जो कुछ भी आपके दिमाग में चल रहा है वह शत प्रतिशत घटित हो।

 

 

धनु राशि :-अच्छा लाभ कमाने के लिए आप अकेले ही आगे नहीं आएं बल्कि जो प्रस्ताव आपको मिल रहे हैं उनके व्यवसायिक समझौतों पर अच्छी तरह ध्यान दें। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेना ठीक नहीं है। कोई व्यक्ति खास लक्ष्य को अकेले ही प्राप्त नहीं कर सकता। मिलकर और समझौता करके चलने से ही लाभ होगा।

 

 

मकर राशि :-वर्तमान समय की थोड़ा विस्तार से विवेचना करें तो आपको लगेगा कि कामकाज और रोजगार के बेहतरीन मौके आने वाले हैं। यदि आप इन मौकों का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे तो अभी से ही आपको कमर कसनी होगी। आपकी बेदाग छवि और स्पष्ट दृष्टिकोण आपके लिए भविष्य के नए रास्ते खोल सकता है।

 

 

कुंभ राशि :-दिन कठिन है। अपनी असफलता पर कोई नकारात्मक सोच या विचार नहीं रखें। आपकी सहज प्रवृति और कर्मठ व्यक्तित्व आपके लिए खुद ही सफलता के लिए अच्छे रास्ते तय कर सकता है। खुद पर विश्वास रखें और अपने सपनों को सच करने में जुट जाए। कुछ तकलीफ और अड़चनें आपको भी झेलनी पड़ सकती है।

 

 

मीन राशि :-आपके कार्यस्थल में तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो सकती है लेकिन ऐसी स्थितियों के बीच भी करियर पर ध्यान देना जरूरी होगा। हो सकता है आपके लिए इन बातों के अलावा सोचने के ओर भी कई मुकाम हों। कष्टमय दौर से गुजरते समय अचानक ही एक नया संकल्प भी आपको आगे बढ़ने में मददगार साबित होगा।

 

 

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News

ऐश्वर्या राय, सचिन तेंदुलकर की बिल्डिंग में लगी आग

fire in mumbai high rise building where Aishwarya Rai, Sachin Tendulkar once lived
fire in mumbai high rise building where Aishwarya Rai, Sachin Tendulkar once lived

मुंबई। मुंबई के बांद्रा इलाके में आज दोपहर उस बिल्डिंग में आग लग गई, जिसमें ऐश्वर्या राय और सचिन तेंदुलकर जैसी हस्तियों के घर रहे हैं।