Home Blog Page 7602

मोदी की रैली में पुलिस वर्दी में आत्मघाती हमले की आशंका

intelligence warns of suicide bomber may try to attacks narendra modi in bhagalpur rally
intelligence warns of suicide bomber may try to attacks narendra modi in bhagalpur rally

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में आगामी एक सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की परिवर्तन रैली में आतंकवादियों के पुलिस वर्दी में आत्मघाती हमला करने की आशंका को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।

जिलाधिकारी आदेश तितरमारे ने शनिवार को बताया कि राज्य की खुफिया एजेंसी के विशेष शाखा के अपर महानिदेशक से प्राप्त पत्र के आलोक में भागलपुर जिला विशेषकर रैली स्थल की सुरक्षा के लिए व्यापक प्रबंधक किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि रैली स्थल में तैनात रहने वाले बिहार पुलिस के सभी जवानों का विशेष परिचय पत्र बनाया जा रहा है। इसके अलावा वायुसेना के विशेष विमान से रैली स्थल समेत पूरे शहर की हवाई निगरानी की जाएगी।

रैली की निगरानी के लिए सभा स्थल पर 67 सीसीटीवी लगाए जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि भागलपुर से लगे झारखंड के साहेबगंज जिले में हिजबुल मुजाहिद्दीन से जुड़े एक आतंकी की हाल ही में गिरफ्तार किया गया था।

भागलपुर जिले से नेपाल और बांग्लादेश की सीमा के नजदीक होने के कारण आतंकी हमले की आशंका जताई जा रही है।

नाबालिग के साथ दो ऑटो ड्राइवरों ने किया रेप

16 year old girl allegedly gangraped by two auto driver in  hadrabad
16 year old girl allegedly gangraped by two auto driver in hadrabad

हैदराबाद। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में एक 16 साल की किशोरी के साथ दो ऑटो ड्राइवरों ने कथित रूप से लगातार दो दिन तक दुष्कर्म किया।

हड़ताल के चलते बीते 21 दिन से गीता प्रेस में छपाई बंद

strike in gita press over wage and salary issues
strike in gita press over wage and salary issues

गोरखपुर। कम कीमत पर विश्व को धर्म और आध्यात्म की किताबें देने वाले गीता प्रेस के कर्मचारियों की हड़ताल से प्रेस में पिछले 21 दिनों से पुस्तकों के छपायी का कार्य ठप पड़ा है।

उत्तर प्रदेश में गोरखपुर महानगर में स्थित गीता प्रेस का जो परिसर सद्भव और सहकार के लिए जाना जाता था वहां आज अशांति है। धर्म और अध्यात्म में रुचि रखने वाले भी भचतित हैं। इसका कारण वेतन वृध्दि और सहायक प्रबंधक के साथ अभद्रता करने वाले हटाए गए 17 कर्मचारियों के वापसी की मांग लेकर हड़ताल जारी है जिससे गीता प्रेस इस समय संकट से जूझ रहा है।

सन 1923 में स्थापित गीता प्रेस से अब तक 55 करोड़ से अधिक पुस्तके प्रकाशित हो चुकी हैं। 15 भाषाओं में गीता प्रकाशित होती है। इस प्रेस के 92 साल के इतिहास में इतना अडियल कर्मचारी आन्दोलन होने की यह पहली घटना है।

इस बीच गीता प्रेस कर्मचारी संघ के नेताओं ने कहा है कि प्रेस हमारी रोजी रोटी है हम क्यों चाहेंगे कि यह बंद हो जाए। दोष प्रबंध तंत्र का है। वेतन वृध्दि एवं हटाए गए कर्मचारियों को वापस लिया जाए सभी काम करने को तैयार हैं।

गीता प्रेस बंद नही होने दिया जाएगा

उधर, गीता प्रेस प्रबंधन ने कहा है कि एक खबरिया चैनल में दिखाए गए समाचार गीता प्रेस बन्द होने के कगार पर है जो भ्रामक और असत्य है। उन्होंने कहा कि गीता प्रेस न तो बंद होने की स्थिति में है और न ही इसे बन्द होने दिया जाएगा। प्रेस बंद नहीं हुआ है केवल कर्मचारियों के हड़ताल के कारण काम बंद है।

उन्होंने कहा कि उदन्डता के कारण कुछ कर्मचारियों को निलम्बित किए जाने से कर्मचारी हड़ताल पर है। कर्मचारियों के हड़ताल का भी आशय यह नहीं है कि प्रेस बंद कर दिया जाए। गीता प्रेस में किसी तरह की कोई आर्थिक समस्या नहीं है और प्रबंध तंत्र यह बताना चाहता है कि गीता प्रेस किसी तरह का कोई चंदा नहीं लेता है।

 

बोल्ट का गोल्डन ट्रेबल, फराह का गोल्डन डबल

Usain Bolt lands sprint sweep,Farah the treble golden double
Usain Bolt lands sprint sweep,Farah the treble golden double

बीजिंग। फर्राटा किंग जमैका के यूसेन बोल्ट ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 100 और 200 मीटर के स्वर्ण पदक जीतने के बाद शनिवार को जमैका को चार गुना 100 मीटर रिले स्पर्धा का स्वर्ण पदक दिलाकर प्रतियोगिता में गोल्डन ट्रेबल पूरा कर लिया जबकि ब्रिटेन के दोहरे ओलंपिक चैंपियन मो फराह ने 5000 मीटर दौड़ का स्वर्ण पदक जीतकर गोल्डन डबल पूरा कर लिया।

राजस्थान में एंबुलेंस घोटाले में सीबीआई ने की छापेमारी

rajasthan ambulance scam : cbi conducts raid at the residences of the directors of Ziqitza Health Care Limited
rajasthan ambulance scam : cbi conducts raid at the residences of the directors of Ziqitza Health Care Limited

जयपुर/नई दिल्ली। सीबीआई ने जिकित्जा हेल्थ केयर लिमिटेड के मौजूदा निदेशकों के रिहायशी परिसरों पर बुधवार को छापेमारी की।