Home Blog Page 7688

ब्रिटेन में हुए विमान हादसे में लादेन परिवार के 3 सदस्यों की मौत

osama bin laden sister and stepmother feared dead in UK plane crashes
osama bin laden sister and stepmother feared dead in UK plane crashes

लंदन/रियाद। दुनियाभर में कुख्यात आतंकी संगठन अलकायदा के सरगना ओसामा बिन लादेन के परिवार के तीन सदस्यों की ब्रिटेन में हुए विमान हादसे में मौत हो गई है।

इस निजी विमान में पायलट सहित चार लोग सवार थे,जिसमें किसी के भी बचने की संभावना नहीं है। यह ताजा जानकारी ब्रिटेन और सऊदी मीडिया की रपट से मिली।

रपट के अनुसार ब्रिटेन के हेम्पशायर स्थित एयरपोर्ट पर एक निजी जेट विमान में आग लगने से ओसामा बिन लादेन की बहन, सौतेली मां समेत चार लोगों की मौत हो गई।

यह दुर्घटना उस समय हुई जब बिजनेस जेट विमान हेम्पशायर के ब्लेकबुश हवाई अड्डे पर उतरने वाला था। विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद निकट में स्थित कार नीलामी केन्द्र में भी आग लग गई। विमान में सवार सभी यात्री ओसामा बिन लादेन के रिश्‍तेदार थे।

हेम्पशायर के एक पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि विमान में सवार सभी चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में तीन लादेन के परिवार के सदस्य और एक पायलट शामिल है।

लादेन परिवार के एक पारिवारिक मित्र ने बताया कि मृतकों में लादेन की सौतेली मां रज आ हशीम, सौतेली बहन सना बिन लादेन और उसका पति जुहेर हशीम शामिल हैं।

osama bin laden sister and stepmother feared dead in UK plane crashes
osama bin laden sister and stepmother feared dead in UK plane crashes

यूनाइटेड किंगडम में सऊदी दूतावास ने आज एक टि्वटर पोस्ट में कहा कि प्रिंस बिन नवाफ ने लादेन परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है। सऊदी सरकार ने कहा कि विमान सऊदी अरब में पंजीकृत था।

गौरतलब है कि ओसामा बिन लादेन को मई 2011 में पाकिस्‍तान के एबोटाबाद में अमेरिकी नेवी कमांडो ने एक गुप्‍त अभियान में मार गिराया था।

 

कांग्रेस ने तरेरी आंखें, कहा : 50 से कम सीट पर समझौता असंभव

bihar assembly election 2015 : disebut between congress and alliance for seat sharing formula
bihar assembly election 2015 : disebut between congress and alliance for seat sharing formula

पटना। विधानसभा के चुनाव के मद्देनजर महागठबंधन में शामिल दलों में सीटों के लिए खींचतान शुरू हो गई है। महागठबंधन में शामिल कांग्रेस अधिक सीट की मांग को लेकर आंखें तरेरना शुरू कर दिया है।

दिल्ली में अस्पताल परिसर में मिली डॉक्टर की लाश

doctor found dead in RML Hospital's parking lot
doctor found dead in RML Hospital’s parking lot

नई दिल्ली। नई दिल्ली स्थित राम मनोहर लोहिया अस्पताल (आरएमएल) में कार के अंदर डॉक्टर की लाश मिलने से हड़कंप मच गया।

बूझ मे बुझा ‘चिराग’, शव मिला

ndrf taking out body of chirag after 60 hour from kalka talab
ndrf taking out body of chirag after 60 hour from kalka talab
minister devasi reached chirag's house for mollification
minister devasi reached chirag’s house for mollification
incharge minister otaram devasi observing search operation in sirohi
incharge minister otaram devasi observing search operation in sirohi

 

सिरोही। जिला मुख्यालय पर बूझ नाले में बुधवार को बहे युवक का शव एनडीआरएफ (नेशनल डिसस्टर रिलीफ फोर्स) की टीम ने चैबीस घंटे की मेहनत के बाद शनिवार सुबह ढूंढ निकाला है। युवक का शव कालका तालाब के पास ही एक खेत के पेड में फंसा हुआ था। इस दौरान राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ओर सभापति ताराराम माली भी कालका तालाब के पास ही खडे रहे। एनडीआरएफ शुक्रवार सुबह से ही इस युवक का शव तलाशने में लगी हुई है। इधर, पिण्डवाडा के पास कूकडी नदी में शुक्रवार को बहे युवक के शव को भी ग्रामीणों की मदद से निकाल लिया गया है।

चोरी के शक में दो साल की बच्ची को जलाया, मौत

Suspected of stealing two year old burnt to death in mainpuri
Suspected of stealing two year old burnt to death in mainpuri

लखनऊ। मैनपुरी में जेवर चोरी करने के शक में युवती ने दो साल की बच्ची पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। सात दिन बाद अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बच्ची की मां ने युवती और उसके पिता पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।