Home Blog Page 769

दिवाली के बाद आसाराम के दर्शनों के लिए कोर्ट में उमड़े समर्थक

जोधपुर। आश्रम की नाबालिग छात्रा से यौन शोषण के आरोपी आसाराम को दीपावली के अवकाश के बाद सोमवार को कोर्ट खुलने पर सुनवाई के लिए पेश किया गया। इस दौरान उनके दर्शनों के लिए समर्थकों की काफी संख्या में भीड़ जुट गई। वे आसाराम के नजदीक जाने लगे। तब पुलिस ने डंडे फटकार के उन्हें कोर्ट परिसर से खदेड़ा।

मंगलवार को कन्या, तुला, वृश्चिक और धनु राशि वाले रहें सावधान

tuesday rashifal 24 october 2017
tuesday rashifal 24 october 2017

कार्तिक शुक्ल पक्ष पंचमी, मंगलवार 24 अक्टूबर 2017 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़े आज का भविष्यफल। खासकर कन्या, तुला, वृश्चिक और धनु राशि वाले सावधान बरतें।

मेष राशि :-व्यापार में लाभ लेने के लिए सावधान रहें। अधीनस्थ कर्मचरियों की लापरवाही पर ध्यान दें। निवेश न करें। साक्षात्कार में सफलता के लिए कड़ी मेहनत करें।

 

 

वृषभ राशि :-लोन मिलने की प्रबल संभावना है। साक्षात्कार में सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि । कर्मचारियों के आलस्य से नुकसान। व्यापार में सावधान रहे तो लाभ तय।

 

 

मिथुन राशि :-समस्या के समाधान में जुटे, टाले नहीं। निवेश के लिए समय अनुकूल नहीं हैं। कर्मचारियों की नाराजगी के कारण नुकसान हो सकता है। लोन मिलने में देरी। बेरोजगारों को अभी इंतजार करना होगा।

 

 

कर्क राशि :-आय में कमी की आशंका। नए व्यापार में लाभ होगा। शेयर,सटटे,लाटरी में जोखिम। साक्षात्कार आदि में सफलता की संभावना। कर्मचारियों की बढ़ती मांगों से परेशान होंगे।

 

 

सिंह राशि :-प्रयास करने के बाद नए ठेके मिलेंगे। आयात-निर्यात में कम लाभ। कर्मचारियों के असहयोग से तनाव। साझेदारों में घाटा होने से तनाव। अभी निवेश से बचें। बेरोजगारों को अनुबंध मिल सकता है।

 

 

 

कन्या राशि :-साझेदारों में तनाव। निवेश के लिए अनुकूल समय है। बेरोजगारों को नए अनुबंध मिलेंगे। साक्षात्कार में सफलता मिलेगी। कोई आपको ठगने की कोशिश करेगा।

 

 

तुला राशि :-सरकारी कर्मचारियों के सहयोग से काम बनेगा। आलस के कारण छवि खराब। नए कर्मचारी रखने से पहले ठीक से जांच करें। निवेश करें। शेयर,सटटे,लाटरी में जोखिम।

 

 

वृश्चिक राशि :-अचानक हानि। साक्षात्कार परीक्षा में सफलता के लिए कड़ी मेहनत करें। बेरोजगारों को नए अनुबंध मिलेंगे। निवेश के लिए इंतजार करें। कर्मचारियों की मांगे पूरी करें वरना नुकसान होगा।

 

 

धनु राशि :-सरकार के असहयोग से तनाव। निवेश लाभदायक रहेगा। साक्षात्कार परीक्षा में सफलता के लिए कड़ी मेहनत करें। रूका हुआ धन मिलेगा। विदेश यात्रा लाभदायक।

 

 

मकर राशि :-शेयर, सटटे, लाटरी में जोखिम। कर्मचारियों के असहयोग से तनाव। व्यापारिक यात्रा में सावधान रहें तो लाभ होगा। साक्षात्कार परीक्षा में सफल होने के लिए कड़ी मेहनत करें। बेरोजगारों को नए अनुबंध मिल सकते हैं।

 

 

कुंभ राशि :-सूर्य के अनुकूल होने से आय में वृद्धि, साक्षात्कार परीक्षा में सफलता। निवेश करें। रूका हुआ धन मिलेगा। कर्मचारियों से उनकी नाराजगी पर बात करें। आलस और लापरवाही से आपकी छवि खराब।

 

 

मीन राशि :-धन मिलेगा। लोन के लिए प्रयास करें। निवश के लिए अभी रूकें। साक्षात्कार परीक्षा में सफलता के लिए कड़ी मेहनत करें। व्यापारिक यात्रा लाभदायक रहेगी।

 

 

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News

हिरण शिकार प्रकरण : अभियोजन पक्ष की ओर से अंतिम बहस पूरी

blackbuck poaching case : prosecution wraps up Final arguments
blackbuck poaching case : prosecution wraps up Final arguments

जोधपुर। बहुचर्चित कांकाणी हिरण शिकार के मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से अंतिम बहस को पूरा कर लिया गया है। अब 28 अक्टूबर को आरोपी फिल्म अभिनेता सलमान खान की ओर से अधिवक्ता हस्तीमल सारस्वत बचाव पक्ष की ओर से अंतिम बहस शुरू करेंगे।

ट्रेन में महिलाओं को देख अश्लील हरकत करने वाला आरोपी अरेस्ट

man arrested for masturbating harassing woman passenger on mumbai local
man arrested for masturbating harassing woman passenger on mumbai local

मुंबई। मुंबई के सीएसएसटी से हार्बर मार्ग पर चलनेवाली लोकल ट्रेन में महिलाओं को देख अश्लील हरकत करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति का नामक कृपा बोधेबा पटेल है।

हसरत रह गई अधूरी, 50 किमी की यात्रा 27 किमी में ही समाप्त

गुवाहाटी। असम की राजधानी गुवाहाटी के सोनापुर इलाके में मंत्री के सुरक्षा काफिले में चल रही सुरक्षाकर्मी की कार द्वारा ठोकर मारे जाने की कोशिश के बाद वर्ल्ड रिकार्ड बना रहे युवक शिरोमनि दोलै को आधे रास्ते में ही अपने अभियान को रोकना पड़ा। हालांकि इसके बावजूद उन्होंने वर्ल्ड रिकार्ड बना लिया।