
नर्ई दिल्ली। फिल्म निर्माता एस एस राजमौली की फिल्म ‘बाहुबली’ बॉक्स ऑफिस पर रोज किसी ना किसी रिकॉर्ड को तोड़ते हुए, नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है।

नर्ई दिल्ली। फिल्म निर्माता एस एस राजमौली की फिल्म ‘बाहुबली’ बॉक्स ऑफिस पर रोज किसी ना किसी रिकॉर्ड को तोड़ते हुए, नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है।

भोपाल। मध्यप्रदेश में विगत चार दिनों से झमाझम पानी बरस रहा है। इसके चलते यहां का जन-जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। गुरुवार से हो रही बारिश का सिलसिला शनिवार को भी निरंतर जारी है।

लखनऊ। गाजियाबाद के कौशाम्बी में स्थित अपने ससुराल में मेरठ के विधायक की बेटी ने जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। फिलहाल, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

नई दिल्ली। जीआरपी के दो जवानों ने उत्तर प्रदेश में हाथरस जिले के सिकन्दराराउ रेलवे स्टेशन के पास राष्ट्रस्तरीय तलवारबाजी चैम्पियन होशियार सिंह को चलती ट्रेन से फेंक दिया जिसमें उसकी मौत हो गयी।
जानकारी के अनुसार होशियार सिंह ने जीआरपी के दो जवानों को घूस देने से इनकार कर दिया जिस कारण उक्त दोनों सिपाहियों ने उसे चलती ट्रेन से फेंक दिया। मामले की गंभीरता के देखते हुए रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने मामले की जांच के आदेश दिये हैं।
इस मामले में पुलिस ने दोनों सिपाहियों समेत तीन लोगों के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है। होशियार सिंह की मौत के बाद उनके घर में मातम का माहौल पसर गया है।

परिवार ने आरोपियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांग की है। होशियार सिंह अपने परिवार के साथ एक पैसेंजर ट्रेन में सफर कर रहा था जब उसके साथ यह अमानवीय व्यवहार किया गया।
सफर के दौरान उन्होंने अपनी पत्नी और मां को महिला कोच में बिठाया और खुद जनरल कोच में बैठ गए। खबरों की माने तो कुछ देर बाद उनकी पत्नी की तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें भी महिला कोच में जाना पड़ा।
आरोप है कि सिपाहियों ने होशियार सिंह से महिला कोच में बैठने के लिए 200 रुपये मांगे जिसे देने से उसने इनकार कर दिया जिसके बाद दोनों सिपाहियों ने उसके साथ हाथापाई की और उसे चलती ट्रेन से धक्का दे दिया।

कराची/नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम का अगले महीने होने वाला जिंबाब्वे दौरा रद्द कर दिया गया है। साथ ही वहां होने वाली त्रिकोणीय एकदिवसीय श्रृंखला की योजना को भी रद्द कर दिया।