Home Blog Page 7705

भारतीय हॉकी टीम के मुख्य कोच नियुक्त किए गए ऑल्टमैंस

roelant Oltmans to be India men's hockey coach till Rio Olympics
roelant Oltmans to be India men’s hockey coach till Rio Olympics

नई दिल्ली। नीदरलैंड्स के पॉल वैन ऐस की अनौपचारिक विदाई के बाद हॉकी इंडिया (एचआई) ने शनिवार को रोएलांट ऑल्टमैंस को आधिकारिक तौर पर सीनियर राष्ट्रीय टीम का मुख्य कोच नियुक्त कर दिया।

राजस्थान में शहरी स्थानीय निकाय चुनावों का ऐलान

  • Rajasthan : urban municipal elections programme announced
    Rajasthan : urban municipal elections programme announced

    जयपुर। राजस्थान में 129 शहरी नगर निकाय के आम चुनाव कराने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने शनिवार को चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी। इसके साथ ही प्रदेश के इन निकाय क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता के प्रावधान तत्काल प्रभाव से लागू हो गए।

विद्यालय भवन पर बिजली गिरी, बच्ची को झटका

sky electricity fall at school, girl injured
sky electricity fall at school, girl injured

सिरोही। जिले में सरूपगंज के निकट कोदरला गांव की राजकीय माध्यमिक विद्यालय भवन पर शनिवार सुबह करीब 10.50 बजे विद्यालय भवन पर बिजली गिरी। इससे एक बालिका और विद्यालय के पीटीआई को झटका लगा।

नौसेना के डॉर्नियर विमान से कोच्चि पहुंचा ‘दिल’

navy flies harvested heart to save a life in kochi
navy flies harvested heart to save a life in kochi

नई दिल्ली। भारतीय नौसेना की मदद से शुक्रवार को एक सफल हृदय ट्रांसप्लांट ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। ऑपरेशन के लिए नौसेना ने अपने विशेष डॉर्नियर विमान की सहायता से एक जीवित दिल को तिरुअनंतपुरम से कोच्चि पहुंचाया।

छोटे मानव के मिलने की खबर से अधिकारी परेशान, बताया फर्जी

jodhpur : rumors on social media about little man found, officials told the bogus
jodhpur : rumors on social media about little man found, officials told the bogus

जोधपुर। सोशल साइट्स पर इन दिनों छोटे मानव के मिलने की एक खबर तेजी से फैल रही है। इसमें जोधपुर के बावड़ी गांव में ट्यूबवैल की खुदाई के दौरान एक छोटा मानव मिलने की बात कही गई है। इसके साथ एक फोटो भी शेयर की गई है।

हालांकि यह खबर पूरी तरह से फर्जी पाई गई है। लेकिन इस खबर के कारण स्थानीय अधिकारी परेशान नजर आ रहे है। उनका कहना है कि ऐसी कोई भी घटना बावड़ी गांव तो क्या पूरे इलाके में नहीं हुई।


पिछले कुछ दिनों से फेसबुक, व्हॉटसअप और अन्य सोशल साइट्स पर बावड़ी गांव में ट्यूबवैल की खुदाई के दौरान एक छोटे मानव के मिलने की खबर शेयर हो रही है। इसके साथ ही एक फोटो में एक व्यक्ति अपने हाथों में छोटे मानव को पकड़े हुए भी दिखाया गया है। यह फोटो खबर तेजी से फैल रही है।

jodhpur : rumors on social media about little man found, officials told the bogus
jodhpur : rumors on social media about little man found, officials told the bogus


खबर फैलने से स्थानीय अधिकारियों के पास इस संबंध में फोन आने लगे। अधिकारियों ने इस तरह की घटना से इनकार किया। उन्होंने बताया कि ये कोरी अफवाह है और इससे ग्रामीण भी काफी परेशान हो गए हैं।

खेड़पा एसएचओ भी इसे अफवाह बता रहे है। उन्होंने बताया कि ऐसा कोई मामला बावड़ी गांव या आसपास के इलाके में सामने नहीं आया है। अधिकारियों ने इस तरह की अफवाहों से बचने की सलाह दी है।