Home Blog Page 7810

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री के चालक का चालान कटा

Delhi Deputy Chief Minister Manish sisodia was in speeding car, driver ignored cops
Delhi Deputy Chief Minister Manish sisodia was in speeding car, driver ignored cops

नई दिल्ली। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की कार के चालक पर निर्धारित गति से अधिक रफ्तार में वाहन चलाने के लिए जुर्माना किया गया है।

सिसोदिया उस वक्त कार में बैठे थे जब यातायात पुलिस ने चालक को अधिक गति से वाहन चलाने के लिए जुर्माना किया। वाकया पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके में 12 जून का है।

संयुक्त पुलिस आयुक्त (यातायात) संदीप गोयल ने बताया कि हमारे इंटरसेप्टर वाहन ने 12 जून की शाम सिसोदिया की कार को निर्धारित गति से अधिक तेजी के साथ चलाते हुए पाया, जिसके बाद चालक पर 400 रुपए का जुर्माना लगाया गया।

एक अधिकारी ने बताया कि डीएल10सीए0017 पंजीयन संख्या वाले कार को यातायात पुलिस की टीम ने रोका। कार नहीं रुकी, जिसके बाद मोटरसाइकिल सवार यातायात कांस्टेबल ने इसका पीछा किया और चालान काटा।

हाल फिलहाल में कितने वीआईपी लोगों के चलान काटे गए हैं, इस सवाल पर गोयल ने कहा कि यह बताना मुश्किल है कि कितने वीआईपी लोगों का चालान काटा गया है।

उन्होंने यह स्पष्ट किया कि चालान चालकों के नाम पर काटे गए हैं, इसलिए वीआईपी के नाम बताना मुश्किल है। क्या वीआईपी लोगों को इस आधार पर छूट मिल जाती है? गोयल ने कहा कि नियम सभी के लिए समान होते हैं।

 

चीन ने तैयार किया दुनिया का पहला इलेक्ट्रिक विमान

China launches world's first electric plane
China launches world’s first electric plane

बीजिंग। चीन ने विश्व का पहला इलेक्ट्रिक विमान बनाया है। इस बीएक्स1ई विमान के पंख 14.5 मीटर चौड़े हैं और इसका अधिकतम भार 230 किलोग्राम है। यह 3,000 मीटर की ऊंचाई पर उड़ सकता है।

धोनी से यह उम्मीद नहीं थी : बीसीबी अध्यक्ष

we did not like what Dhoni did : BCB president
we did not like what Dhoni did : BCB president

मीरपुर। टीम इंडिया के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को निशाना बनाते हुए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के अध्यक्ष नजमुल हसन ने कहा है कि धोनी जैसे परिपक्व खिलाड़ी से यह उम्मीद नहीं की जा सकती थी कि वह बांग्लादेश के खिलाफ पहले एकदिवसीय मैच के दौरान नवोदित खिलाड़ी मुस्ताफिजुर रहमान को टक्कर मारेंगे।

विवाहिता की मौत, 14 दिन पूर्व हुई थी शादी

kanpur : mysterious death of bride 14 days after her wedding
kanpur : mysterious death of bride 14 days after her wedding

कानपुर। विवाहिता के हाथ की मेहंदी भी ठीक से न छूट पाई थी कि नवविवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। बहू की मौत हो जाने पर खुशी ससुरालीजनों में पल भर में मातम पसर गया और रोने-पीटने की चीख सुनाई देने लगी।

उम्र के 31वें पायदान पर पहुंची ब्लैक बैल्ट नीतू चन्द्रा

happy  birthday : actress Neetu Chandra turns 31
happy birthday : actress Neetu Chandra turns 31

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री और एक कामयाब मॉडल नीतू चन्द्रा शनिवार को 31 वर्ष की हो गई। ताई-क्वांडो में ब्लैक बैल्ट धारक नीतू का जन्म 20 जून 1984 को बिहार के चंपारण में हुआ था।