online hindi news website, online hindi news paper, top hindi news media website, bollywood hindi news, political hindi news, sports news, crime patrol
west bengal will help in building ‘team india’ : pm modi
कोलकाता। पश्चिम बंगाल दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने यात्रा के दूसरे दिन सबसे पहले कोलकाता के दक्षिणेश्वर काली मंदिर पहुंचे। मोदी ने मां काली से आशिर्वाद लिया। मोदी मंदिर में दर्शन के बाद पीएम हावड़ा के बेलूर मठ पहुंचे। मोदी ने स्वामी विवेकानंद की समाधि पर ध्यान लगाया।
medico staff of aburoad trauma center giving treatment to injured
आबूरोड। सिरोही जिले के रोहिडा थाना क्षे़त्र में गुजरात बाॅर्डर पर रविवार रात को टाटा मेजिक वेन के खाई में गिरने से 7 जनों की मौत हो गई, जबकि 24 अन्य जने घायल हो गए।
bjp leader sanjay joshi praising pm modi during lucknow visit
लखनऊ। भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय जोशी ने कहा कि पिछले एक वर्ष में भारत की वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठा बहुत बढ़ी है। इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देना चाहिए।
road rage in delhi : DTC bus driver beaten to death after hitting motorcycle
नई दिल्ली। राजधानी की सड़को पर रोड़ रेज का आतंक इस कदर फैला हुआ है। रविवार सुबह पश्चिमी दिल्ली में एक युवक ने डीटीसी बस ड्राइवर की बेरहमी से पीट-पीट कर हत्या कर दी।
मुडंका थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी तालाश शुरु कर दी है। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक मृतक डीटीसी चालक की पहचान अशोक(42) के रुप में हुई है। वह कड़ौदा गांव के रहने वाले थे।
रविवार को अशोक कर्मपुरा से बहादुरगढ़ डीटीटी बस सेवा का परिचालन कर रहे थे। इसी दौरान सुबह करीब 9:40 बजे मुड़ाका के मेन रुस्तक रोड़ मैट्रो पीलर 541 के पास बस एक युवक की मोटरसाईकिल से लग गई।
मोटरसाईकिल पर युवक और उसकी मां सवार थे जो कि रोड पर गिर पड़े। इसके बाद युवक ने आक्रोश में आकर अशोक को बस से उतार पीटना शुरु कर दिया। जब वह अचेत होकर गिर पड़े तो युवक वहां से भाग गया।
अशोक को प्राथमिक उपचार के लिए पास के सोनिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक के संबंध में कुछ जानकारी मिली है।
कयास लगाया जा रहा है कि वह मुडंका गांव का रहने वाला है। उचित सबुत सामने आने के बाद आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। वहीं पुलिस ने मृतक अशोक का शव पोस्टमार्टम के लिए संजय गांधी अस्पताल में भेज दिया है।
डीटीसी प्रवक्ता आरएस मिन्हास ने इस संबंध में कहा कि हम पुलिस पर जल्द-जल्द आरोपी को पकड़ने का दबाव बना रहे है। साथ ही मृतक के परिवार को डीटीसी के तरफ से जल्द आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाएगी।