
बेंगलुरू। क्रिस गेल की 117 रनों की धुआंधार शतकीय पारी के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आईपीएल के आठवें संस्करण के 40वें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब को 138 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया। आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स की रनों के लिहाज से यह सबसे बड़ी जीत है।



