
उदयपुर। झीलों की नगरी में झीलों के किनारे किसी भी तरह की प्लास्टिक के उपयोग पर पाबंदी रहेगी। ऐसा करते पाये जाने पर जिला कलक्टर कार्रवाई कर सकते हैं। शहर के सिविल न्यायालय में चालीस माइक्रोन से कम की प्लास्टिक के उपयोग पर जिला प्रशासन के माध्यम से चालीस माइक्रोन से कम की प्लास्टिक को जब्त करने पर निषेधाज्ञा लगाने के मामले में दायर प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के दौरान न्यायालय ने यह निर्देश दिये। न्यायालय ने चालीस माइक्रोन से कम मोटाई वाले प्लास्टिक आर्टीकल्स थैलियों को विधिक प्रकिया के तहत जब्त करने का आदेश भी दिया है और झील किनारे किसी भी तरह के प्लास्टिक के उपयोग पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने को कहा है।
न्यायालय आदेश: झील के किनारे प्लास्टिक उपयोग पर पाबंदी
10 मिनट में चार्ज हो जाएंगे सैमसंग के ये स्मार्टफोन

नई दिल्ली। मोबाइल क्षेत्र की अग्रणी कम्पनी सैमसंग ने सोमवार को भारतीय बाजार में दो नवीनतम स्मार्ट फोन ग्लैक्सी एस 6 और ग्लैसी एस 6 एज पेश किए।
पंजाब में भगतसिंह के नाम पर हाॅर्टिकल्चर विवि बनेगा : मोदी

फिरोजपुर। फिरोजपुर के हुसैनीवाला, भारत-पाक सीमा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को महान क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर मोदी ने भगत सिंह के साथ ही अमर शहीद राजगुरु और सुखदेव एवं अन्य क्रांतिकारियों की समाधियों पर भी श्रद्धासुमन अर्पित किए।
शशि कपूर को वर्ष 2014 का दादा साहेब फाल्के पुरस्कार

नई दिल्ली। पुराने जमाने के जाने-माने फिल्म अभिनेता शशि कपूर को वर्ष 2014 का प्रतिष्ठित दादा साहेब फालके पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गई है।
सिंगापुर के प्रथम प्रधानमंत्री ली कुआन येव का निधन

सिंगापुर। सिंगापुर के संस्थापक एवं प्रथम प्रधानमंत्री ली कुआन येव का लंबी बीमारी के बाद सोमवार को निधन हो गया। 91 वर्षीय ली गंभीर निमोनिया के चलते पांच फरवरी से सिंगापुर जनरल अस्पताल में भर्ती थे।