
नई दिल्ली। राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत क्रिकेट टीम की शानदार जीत पर बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर खिलाडियों को बधाई दी। विश्व कप के एक मुकाबले में रविवार को भारत ने पाकिस्तान को 76 रन से हरा दिया। विश्व कप में भारत ने पाक को छठी बार हराया है।



