Home Blog Page 8173

आलिया के साथ काम करेंगे सिद्धार्थ मल्होत्रा

siddharth malhotra, alia bhatt in karan johar's  next
siddharth malhotra, alia bhatt in karan johar’s next

मुंबई। बॉलीवुड के नवोदित अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर आलिया भट्ट के साथ काम करते नजर आ सकते हैं।

भागवत 20 फरवरी से राजस्थान क्षेत्र के प्रवास पर

RSS chief  mohan bhagwat to visit rajasthan from feb 20 to 23
RSS chief mohan bhagwat to visit rajasthan from feb 20 to 23

जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहनराव भागवत 20 फरवरी से राजस्थान क्षेत्र के प्रवास पर आएंगे। वे 20 से 23 फरवरी तक भरतपुर में क्षेत्र की विभिन्न बैठकों में भाग लेंगे। जबकि 24 फरवरी को जयपुर में होने वाले संत समागम में शामिल होंगे।

अंजली आत्महत्या मामले में 7 छात्राओं के विरूद्ध केस

anjali sharma suicide : police registered case against girls
anjali sharma suicide : police registered case against girls

ऋषिकेश । विगत 12 फरवरी को सीमा डेंटल कालेज की बीडीएस द्वितीय वर्ष की छात्रा द्वारा छत से कूदकर की गई आत्महत्या के बाद आई पुलिस रिपोर्ट के उपरान्त पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर कालेज के छात्रावास में रहने वाली उसकी सात सहेलियों के विरूद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कर लिये जाने से कालेज में हडंकंप मच गया है।

चार साल की मासूम का अपहरण, फिर कर दी हत्या

delhi : 4 year old  girl found murdered after kidnapping
delhi : 4 year old girl found murdered after kidnapping

नई दिल्ली । दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के लाजपत नगर थाना क्षेत्र में  रविवार तड़के किसी अज्ञात व्यक्ति ने चार साल की मासूम का अपहरण कर हत्या कर दी। पुलिस को उसकी लाश यमुना के किनारे दलदल में मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया और आरोपी की तलाश में जुट गई है।

तीसरी बार हुई मतगणना, आचार्य निर्वाचित घोषित

ajmer-session-court-bar-association-election-ramesh-acharya-elected-as-secretary
ajmer-session-court-bar-association-election-ramesh-acharya-elected-as-secretary

अजमेर। अजमेर जिला बार एसोसिएशन के सचिव पद पर आखिर रमेश आचार्य को निर्वाचित घोषित किया गया। आचार्य ने बेहद ही कड़े मुकाबले में योगेन्द्र ओझा को पराजित किया। इस पद को लेकर तीन बार मतगणना हुई।

रविवार को तीसरी बार हुई मतगणना के बाद रमेश आचार्य को एक मत विजयी से विजयी घोषित किया गया। गौरतलब है कि शनिवार को हुई मतगणना में पहले योगेन्द्र ओझा को एक मत से विजयी घोषित किया गया। इस पर रमेश आचार्य ने पुन: मतगणना कराए जाने की अर्जी पेश कर दी।

दोबारा हुई मतगणना में रमेश आचार्य एक मत से विजयी होने पर विवाद खड़ा हो गया। लिहाजा निर्वाचन अधिकारी ने सचिव पद का परिणाम घोषित करने से इंकार कर दिया। योगेन्द्र ओझा की आपत्ति पर तीसरी बार मतगणना कराए जाने के लिए रविवार सुबह का समय तय किया गया।

रविवार को भारी गहमागहमी के बीच सुबह मतगणना शुरू हुई । दोपहर करीब एक बजे बाद तक मतगणना चलती रही। इस दौरान न्यायालय परिसर में युवा वकीलों का भारी जमावड़ा हो गया। आखिर परिणाम सामने आया तो रमेश आचार्य ही योगेन्द्र ओझा से एक मत से आगे रहे। उन्हें विजयी घोषित किया गया।