
गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री तरूण गोगोई ने शुक्रवार को अपने मंत्रिमंडल का पुर्नगठन किया। मुख्यमंत्री ने अपने मंत्रिमंडल में 14 नए मंत्रियों को शामिल किया है, जिन्हें राज्यपाल पी.बी. आचार्य ने मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नए मंत्रियों में 11 कबीना स्तर के और तीन स्वतंत्र प्रभार वाले राज्यमंत्री हैं।



