
ज्यूरिख। पुर्तगाल के फुटबाल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने लगातार दूसरी और कुल तीसरी बार सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के तौर पर “बैलन डी ऑर” पुरस्कार जीतने के बाद कहा कि वह अर्जेटीना के लियोनेल मेसी की बराबरी करना चाहते हैं। मेसी सर्वाधिक चार बार यह पुरस्कर जीतने में कामयाब रहे हैं।



