Home Blog Page 8300

मध्यप्रदेश में भीषण ठंड के साथ बारिश का कहर

 

winter rains to boost rabi crop output in madhya pradesh
winter rains to boost rabi crop output in madhya pradesh

भोपाल। मध्यप्रदेश में बीते दो दिनों से लगातार हो रही बारिश शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी है। मध्यप्रदेश पहले से ही शीतलहर चलने के कारण भीषण ठंड की चपेट में है और अब बेमौसम के बारिश ने पूरे प्रदेश को ठुठरा दिया है। इसके चलते आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। बुधवार को शुरू हुई बारिश अभी तक रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। प्रदेश में इस समय अधिकतम तापमान 15 डिग्री के आसपास, जबकि न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री के बीच बना हुआ है।

दिल्ली में टिकट बंटवारे में पिछड रही है भाजपा

delhi election  : bjp forms core team for delhi polls

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। इस महीने के पहले सप्ताह में चुनाव की अधिसूचना जारी होने की संभावना है और फरवरी के दूसरे सप्ताह में चुनाव होने की उम्मीद है। विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने जहां अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर रही है। वहीं दिल्ली में सरकार बनाने का दावा करने वाली भाजपा इस मामले में पिछड़ रही है। साथ ही जहां अन्य दल (कांग्रेस-आप) ने अपने-अपने नेतृत्व के पत्ते खोल रखे हैं वहीं भाजपा में संशय की स्थिति बनी हुई है।

दिल्ली चुनाव : अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को दी डोज

delhi election  : amit shah to  prepare bjp's game plan
delhi election : amit shah to prepare bjp’s game plan

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि पूरे देश की नजर दिल्ली विधानसभा के चुनाव पर है और पार्टी कार्यकर्ताओं को भारी बहुमत से विजय दिलाने के लिए अभी से कमर कस लेनी होगी। शाह ने यहां दिल्ली भाजपा कार्यकारिणी की बैठक के समापन संबोधन में कहा कि साल 2014 पार्टी के इतिहास में विजय के वर्ष के रूप में याद किया जाएगा।

कोटक को लेकर फिल्म बनाएंगी पूजा भट्ट

karishma  kotak
pooja bhatt signs karishma kotak for love affair

मुंबई। बॉलीवुड की जानीमानी फिल्मकार पूजा भट्ट नवोदित अभिनेत्री करिश्मा कोटक को लेकर फिल्म बनाने जा रही है। पूजा फिल्म लव अफेयर बनाने जा रही है। यह फि ल्म आजकल काफी चर्चा में है। फिल्म की कास्ट लगातार बढ़ती ही जा रही है।

सस्ते और सेल्फी फोन की बाजार में धूम

selfies are the big thing for smartphones in 2015

नई दिल्ली। स्मार्टफोनाें की नई.नई सुविधाएं और व्यस्त जीवन में समय पर आवश्यक सूचनाएं हासिल करने के बढ़ते प्रचलन ने मोबाइल फोन बाजार की तस्वीर ही बदल कर रख दी।