
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से ही विधानसभा चुनाव लडेंगे। आप की बुधवार को जारी सूची में यह घोषणा की गई।

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से ही विधानसभा चुनाव लडेंगे। आप की बुधवार को जारी सूची में यह घोषणा की गई।

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज ने सूबे के कद्दावर मंत्री आजम खान पर निशाना साधते हुए उन्हें देश का सबसे बड़ा आतंकवादी करार दे दिया। इससे पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री संजीव बालियान ने भी आजम के खिलाफ इसी तरह का बयान दिया था जिसके बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई थी।

मुंबई। यरवदा केंद्रीय कारागार प्रशासन द्वारा बुधवार को दो सप्ताह के लिए रिहा किए गए अभिनेता संजय दत्त यहां घर पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा है कि उनका काफी वजन घट गया है। सफेद शर्ट में चुस्त दिख रहे दत्त ने यहां अपने आवास पर पहुंचने के बाद कहा कि मेरा 18 किलोग्राम वजन घटा है। अब यदि इससे आगे मेरा वजन घटा तो मैं साफ हो जाऊंगा।

नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को एक याचिका पर भारतीय रिजर्व बैंक को एक नोटिस जारी किया। याचिका में रिजर्व बैंक के उस आदेश को चुनौती दी गई है, जिसमें बैंक ग्राहक के अपने बैंक के एटीएम से अधिकतम पांच बार निकासी की सीमा लगाई गई है और उसके बाद निकासी करने पर प्रति निकासी 20 रूपए शुल्क लगाया गया है।

शिक्षाविद और स्वतंत्रता सेनानी पंडित मदन मोहन मालवीय और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान “भारत रत्न” से विभूषित किए जाने की घोषणा की गई है।