
नई दिल्ली। झारखंड विधानसभा चुनावों के विभिन्न मतदान बाद सर्वेक्षणों (एग्जिट पोल) में भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलने का अनुमान जताया गया है जबकि जम्मू-कश्मीर में किसी भी दल को बहुमत न मिलने के आसार हैं। यद्यपि वहां भी भाजपा का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते दिखाई दे रही है।



