
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के एक गांव में एक दुल्हन ने ससुराल में शौचालय न होने पर शादी करने से इंकार कर दिया, घर आई बारात को बिन दुल्हन लिए बैरंग लौट जाना पड़ा।

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के एक गांव में एक दुल्हन ने ससुराल में शौचालय न होने पर शादी करने से इंकार कर दिया, घर आई बारात को बिन दुल्हन लिए बैरंग लौट जाना पड़ा।

जयपुर। मोदी सरकार की रेलवे समेत कई सरकारी महकमों के निजीकरण की कवायद और एफडीआई के जरिए सरकारी विभागों के निजीकरण के विरोध में देशभर की ट्रेड यूनियंस ने खुली जंग छेड़ दी है। ऐसा पहली बार हो रहा है कि विचारधारा वाले कर्मचारी एवं मजदूर संगठन मोदी सरकार के फैसले के खिलाफ एकजुट हुए हैं।

रायपुर। केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल ने सुकमा जिले में सोमवार को नक्सली हमले में शहीद हुए जवानों की खून से सनी वर्दी यहां के स्थानीय अम्बेडकर अस्पताल के कूडेदान में मिलने के मामले की जांच का आदेश दे दिया है।

जयपुर/भरतपुर। राजस्थान के शिक्षा राज्यमंत्री प्रो.वासुदेव देवनानी ने कहा है कि विद्यालय एकीकरण पश्चात जिन विद्यालयों में अध्यापकों की कमी है वहां छात्र संख्यानुसार अधिशेष शिक्षकों को प्राथमिकता से लगाएं और इसके बाद भी जो अध्यापक शेष रहें उन्हें माध्यमिक सैटअप में स्थान्तरित कर सूचना एक सप्ताह में भिजवाना सुनिश्चित करें।

मुंबई। बीजेपी के साथ अतीत की कड़वाहटों को भुलाते हुए महाराष्ट्र की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी शिवसेना ने भाजपा सरकार में शामिल होने का फैसला किया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरूवार को यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार होगा, जिसमें शिवसेना के 10 मंत्रियों को शामिल किया जाएगा।