
नई दिल्ली। दिग्गज विस्फोटक ओपनर वीरेन्द्र सहवाग ने अब भी विश्वकप में खेलने का सपना संजो रखा है। सहवाग ही नहीं कई और पुराने दि ग्गज भी 2015 के विश्वकप में उतरना चाहते हैं लेकिन काफी समय से नजरअंदाज चल रहे इन दिग्गजों के सपनों पर युवा खिलाडियों की दावेदारी भारी पड़ सकती है।



