
सूरत। पीपी सवाणी समूह की ओर से आयोजित भव्य समारोह में १११ युगल जन्मभर साथ चलने का वादा कर एक-दूसरे के पूरक बन गए। समूह विवाह समारोह साम्प्रदायिक सद्भाव का उदाहरण बना जब बेटियों के धर्मपिता बने महेश सवाणी ने हिंदू, मुस्लिम और जैन विधि से कन्यादान किया। केवल माला पहनाकर ही विवाह बंधन में बंधे युगल समारोह का विशेष आकर्षण रहे।



