
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शादीशुदा हैं, ये बात जगहाजिर हो चुकी है। वे और उनकी पत्नी दशकों से अलग अलग जीवन यापन कर रहे हैं यह भी सबको भलीभांति पता चल चुका है। निर्विवाद जीवनयापन के बीच मेल मिलाप का ना तो कोई प्रसंग आया न कोई वजह बनी। सब कुछ जैसा है वैसा ही चल रहा है। मोदी शादीशुदा होकर भी ब्रह्मचर्य का पालन करने पर अडिग है तो जसोदाबेन पति से दूर होकर भी सुहागिन धर्म निभा रहीं हैं।



