
सूरत। पीपी सवाणी ग्रुप के महेश सवाणी ३० नवम्बर को १११ और बेटियों का कन्यादान करेंगे। उनका लक्ष्य कम से कम १००१ बेटियों के हाथ पीले करने का है। इस आयोजन के बाद वे २५१ बेटियों के पिता बनने का सौभाग्य हासिल कर लेंगे।

सूरत। पीपी सवाणी ग्रुप के महेश सवाणी ३० नवम्बर को १११ और बेटियों का कन्यादान करेंगे। उनका लक्ष्य कम से कम १००१ बेटियों के हाथ पीले करने का है। इस आयोजन के बाद वे २५१ बेटियों के पिता बनने का सौभाग्य हासिल कर लेंगे।

वलसाड। सूरत की एकता इन्टरप्राइजेज के मालिक से महर्षि पतंजली योग शिविरके नाम पर 64 लाख रुपए की ठगी की प्राथमिकी वलसाड के सिटी थाने में दर्जकराई गई है। इन्टरप्राइजेज के मालिक ने रुपए मांगने पर जान से मारने की धमकी देने और ठगी को लेकर दो लोगों को आरोपी बनाया है।

नई दिल्ली। सुप्रीमकोर्ट ने आईपीएल के छठे संस्करण में हुए कथित स्पॉट फिक्सिंग एवं सट्टेबाजी मामले की जांच करने वाली मुद्गल समिति को ही बीसीसीआई के नियमों के अंतर्गत आरोपितों की सजा तय करने के लिए कहा। बीसीसीआई की ओर से उपस्थित वरिष्ठ वकील सी. ए. सुंदरम ने न्यायालय के फैसले पर सहमति व्यक्त की है।

मुंबई। क्रिकेट में भगवान का दर्जा रखने वाले सचिन तेंदुलकर की वानखेडे स्टेडियम में आखिरी टेस्ट मैच के लिए जाते हुए खींची गई तस्वीर को वर्ष 2013 के लिए पिक्चर आफ द ईयर का अवार्ड मिला है।

वाराणसी। जापानी बाला का उत्तर प्रदेश में वाराणसी के एक युवक पर दिल आ गया। वह जापान से बारात लेकर युवक के घर आई और धूमधाम से शादी रचाई। जापानी दुल्हन को देखने की उत्सुकता इलाके के बहुत से लोगों में बनी हुई है। बहुत से लोग विदेशी दुल्हन को देखने युवक के घर जा रहे हैं।