Home Blog Page 8427

माउण्ट आबू और पिण्डवाडा में निर्विरोध पालिकाध्यक्ष

2

सिरोही। माउण्ट आबू व पिण्डवाडा नगर पालिकाओं में भाजपा निर्विरोध पालिकाध्यक्ष बना सकती है। यहां पर बुधवार को नामांकन भरने के अंतिम समय तक मात्र भाजपा प्रत्याशियों ने ही नामांकन दाखिल किया है।

माउण्ट आबू में भाजपा के पार्षद सुरेश थिंगर को तथा पिण्डवाडा में भाजपा पार्षद खुशबू पुरोहित को भाजपा ने पालिकाध्यक्ष के लिए अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। वहीं सिरोही नगर परिषद ओर शिवगंज पालिका के प्रमुख के लिए मतदान होना संभावित है। सिरोही में कांग्रेस से महेन्द्र मेवाडा ने तथा भाजपा से ताराराम माली ने नामांकन दाखिल किया है। यहां भाजपा के पास 25 में से 14 पार्षद हैं। सिरोही और शिवगंज मे दोपहर 2.30 बजे से मतदान होगा और पांच बजे मतगणना.

 

congress candidate filing his nomination to Ro sirohi
congress candidate filing his nomination to Ro sirohi

शिवगंज में कांग्रेस से पुष्पादेवी ने तथा भाजपा से कंचनदेवी ने पालिकाध्यक्ष के रूप में नामांकन दाखिल किया है। दोनों ही स्थानों पर निकाय प्रमुख के लिए ढाई बजे मतदान होगा। सिरोही में धनपतसिंह को प्रबल दावेदार माना जा रहा था, लेकिन भाजपा ने राज्यमंत्री ओटाराम देवासी के समर्थक ताराराम माली को प्राथमिकता दी और आंकडों का गणित भाजपा के पक्ष में होने से माली सिरोही के अगले सभापति हो सकते हैं।

इससे शहर में भाजपा के दूसरे प्रमुख गुट का इस बार भी नगर परिषद पर कब्जा नहीं हो पाएगा। वैसे पिण्डवाडा में भी चार नाम सामने आ रहे थे, लेकिन वहां भाजपा से एक ही नाम आया और कांग्रेस से कोई भी प्रत्याशी खडा नहीं हुआ। शिवगंज में भी आंकडे भाजपा के पक्ष में नजर आ रहे हैं और माउण्ट आबू में भी भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के समक्ष किसी ने आवेदन नहीं किया है।

अब एक्ट्रेस कैटरीना कैफ बनेगी निर्माता

katrina kaif wants to make movie maker

मुंबई। बॉलीवुड की बार्बी गर्ल कैटरीना कैफ फिल्मों का निर्माण भी कर सकती हैं। कैटरीना कैफ इन दिनों सैफ अली खान के साथ फैंटम में काम कर रही हैं।

पाक-कला की जज बनना चाहती है पूजा भट्ट

pooja bhatt hot
pooja bhatt wants to host a cookery show on tv

नई दिल्ली। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और फिल्मकार पूजा भट्ट पाक कला की जज बनना चाहती है। पूजा भट्ट यहां एक होटल में हयात क ुलीनरी चैलेंज 2014 में बतौर जज शामिल होने आई थी।

एक्शन जैक्शन के लिए 17 किलो हल्के हुए अजय

ajay devgan
ajay devgan loses 17 kgs for upcoming movie action jackson

मुंबई। बॉलीवुड के सिंघम स्टार अजय देवगन ने अपनी आने वाली फिल्म एक्शन जैक्शन के लिए 17 किलोग्राम वजन घटाया है।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन से पूछताछ क्यों नहीं की?

manmohan singh
coal scam : why was former PMmanmohan singh not examined

नई दिल्ली। कोयला ब्लॉक आवंटन मामले की सुनवाई कर रही एक विशेष अदालत ने मंगलवार को सीबीआई से सवाल किया कि जांच के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से पूछताछ क्यों नहीं की, जिनके पास उस समय कोयला मंत्रालय का प्रभार था।