
आबूरोड। राजस्थान से गुजरात जा रहे टर्बो ट्रक में भरी अग्रेंजी शराब की 940 पेटियां गुजरात पुलिस द्वारा बरामद की गई। शराब की खेप घास की बोरियों की नीचे छिपाकर रखी गई थी। अमीरगढ़ चैक पोस्ट पर की गई कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही चार हजार की नगदी, मोबाइल व अन्य सामान बरामद किया गया।



