
सूरत। प्रेम संबंध बनाने से इनकार करने को लेकर पनपी रंजिश में एक युवक और उसके दो साथियों ने गुरुवार रात कोयली खाड़ी इलाके में नींद में डूबे परिवार पर तेजाब से हमला कर दिया। इसमें दो बच्चों समेत छह जने बुरी तरह झुलस गए। उन्हें तुरंत स्मीमेर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक विवाहिता की मौत हो गई। पुलिस ने तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।



