
सिरोही। सिरोही नगर परिषद चुनावों के लिए के लिए शनिवार को मतदान हो गया। वैसे मतदाताओं का रूझान आंकना थोडा मुश्किल रहा, लेकिन जातिगत गणित, पार्षद प्रत्याशियों की साख, नगर परिषद में काबिज कांग्रेस और प्रदेश व देश में काबिज भाजपा के कामकाजों के आधार पर जो परिदृश्य बनता नजर आ रहा है उसमें दोनों प्रमुख दल सिरोही नगर परिषद में सभापति, उपसभापति तथा बोर्ड बनाने के लिए आवश्यक 13 पार्षदों के आंकडे से दूर नजर आ रहे हैं, दोनों ही पार्टिंयां बहुमत से तीन-पांच सीटें नजर आ रही हैं।



