Home World Asia News गंगा आरती का विहंगम नजारा देख भाव विभोर हुए शिंजों अबे

गंगा आरती का विहंगम नजारा देख भाव विभोर हुए शिंजों अबे

0
गंगा आरती का विहंगम नजारा देख भाव विभोर हुए शिंजों अबे
PM Narendra Modi, Shinzo Abe attend Ganga Aarti at Dashashwamedh Ghat in Varanasi
PM Narendra Modi, Shinzo Abe attend Ganga Aarti at Dashashwamedh Ghat in Varanasi
PM Narendra Modi, Shinzo Abe attend Ganga Aarti at Dashashwamedh Ghat in Varanasi

वाराणसी। भारत की सांस्कृतिक राजधानी काशी में शनिवार देर शाम गंगा आरती का विहंगम दृश्य देख जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे भाव विभोर हो गए। उन्होंने इस मनमोहक दृश्य को अपने मोबाइल में कैद भी किया।

काशी के प्रसिद्ध दशाश्वमेध घाट पर शंखनाद के साथ शुरू हुई गंगा की महाआरती में जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे और पीएम नरेंद्र मोदी के साथ शामिल हुए। दोनों नेता इस अवसर के लिए बनाए गए विशेष मंच पर मौजूद रहे।

PM Narendra Modi, Shinzo Abe attend Ganga Aarti at Dashashwamedh Ghat in Varanasi
PM Narendra Modi, Shinzo Abe attend Ganga Aarti at Dashashwamedh Ghat in Varanasi

मंच पर थोड़ी देर बैठकर आरती का नजारा देखने के बाद शिंजे अबे और मोदी खड़े होकर दस विहंगम दृश्य का पूरी भक्ति भाव के साथ आनंद ले रहे थे। जापान के प्रधानमंत्री इस दौरान हांथ हिलाकर वहां उपस्थित काशीवासियों का अभिवादन भी किया। बाद में नरेंद्र मोदी ने भी लोगों का अभिवादन किया।

PM Narendra Modi, Shinzo Abe attend Ganga Aarti at Dashashwamedh Ghat in Varanasi
PM Narendra Modi, Shinzo Abe attend Ganga Aarti at Dashashwamedh Ghat in Varanasi

गंगा की महाआरती आद्य शंकराचार्य की पंक्ति- ‘गंगा तरंग रमणीय जटा कलापं गौरी निरंतर विभूषित वामभागम् नारायण प्रियम् नंगमदापहारम् वाराणसी पुरपतिम् भज विश्वनाथमं’ व गंगा स्तुति से शुरू हुई। महाआरती कई डमरू, नौ ब्राह्मण और 18 देव कन्याएं शामिल रहीं।

महाआरती के विहंगम दृश्य का अवलोकन करने हेतु गंगा के अंदर शिंजो अबे और मोदी के लिए एक विशेष मंच तैयार किया गया था। मोदी पूरी आरती के दौरान जापानी प्रधानमंत्री को काशी की प्रसिद्ध गंगा आरती के महात्मय को समझाते दिखे।

PM Narendra Modi, Shinzo Abe attend Ganga Aarti at Dashashwamedh Ghat in Varanasi
PM Narendra Modi, Shinzo Abe attend Ganga Aarti at Dashashwamedh Ghat in Varanasi

जापान के प्रधानमंत्री ने आरती के दृश्य को अपने मोबाइल में भी कैद किया। इस दौरान उन्होंने खुद को पीएम मोदी संग सेल्फी लेने से नहीं रोक सके। गंगा आरती की भव्य झांकी के बीच शिंजो ने अपने मोबाइल से मोदी संग सेल्फी ली।

इससे पूर्व दोनों नेताओं ने गंगा की विधिवत् पूजा अर्चना और आरती की। इस दौरान वहां उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र व मनोज सिन्हा उपस्थित रहे।