Home India City News भारत के आध्यात्मिक संदेश को दुनिया में कायम कर रही है भाजपाः शाह

भारत के आध्यात्मिक संदेश को दुनिया में कायम कर रही है भाजपाः शाह

0
भारत के आध्यात्मिक संदेश को दुनिया में कायम कर रही है भाजपाः शाह
Priyakant ju temple inaugurated in Vrindavan
Priyakant ju temple inaugurated in Vrindavan
Priyakant ju temple inaugurated in Vrindavan

मथुरा। वृन्दावन के प्रियाकांत जू मंदिर के उदघाटन के मौके पर पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने धार्मिक मंच से बोलते कहा कि देश में आई भाजपा की सरकार भारत के आध्यात्मिक संदेश को दुनिया में कायम करने का काम कर रही है।

यूएनओ की स्थापना के बाद 170 देशों ने इसे योग दिन मनाकर स्वीकार कर लिया है। जिसे योग सीखना है वह भारत की शरण में आए। देश में ऐतिहासिक धार्मिक कार्यों की पवित्र भूमि वृन्दावन आध्यात्म का केन्द्र है। वृन्दावन में प्रिया-प्रियतम मंदिर करोड़ों लोगों के लिए एक ऊर्जा का केन्द्र बनेगा।

शाह ने कहा कि गुजरात और वृन्दावन का भगवान श्रीकृष्ण ने एक ऐसा रिश्ता बनाया है जो कभी भी नहीं टूटेगा। वृन्दावन की गलियां श्रीकृष्ण की लीलाओं की साक्षी है और राष्ट्र चेतनाओं का बोध कराती हैं। श्रीकृष्ण के चरित्र को समझ लिया जाये तो जीवन में कोई कष्ट नहीं आ सकता।

उन्होंने कहा कि आध्यात्म के द्वारा दुनिया को सनातन धर्म की ओर मोड़ना है। भाजपा देश का भौतिक विकास तो करेगी ही साथ ही देश को उच्च शिखर पर पंहुचाने का कार्य भी करेगी। भौतिक युग में सभी देश शांति की तलाश में हैं। इन सब को हिंदू संस्कृति शांति का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि योग और धर्म की शिक्षा दी जाए। इस संबंध में 170 देशों द्वारा प्रस्ताव पारित किया गया जो आज तक कभी नहीं हुआ।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बनारस में पंहुचकर गंगा की आरती की। उससे यह संदेश गया कि अब भारत की संस्कृति में बदलाव आ रहा है। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, छत्तीसगढ के मंत्री ब्रजमोहन अग्रवाल, इन्द्रेशजी, मप्र के मंत्री दीपक ज्योषी, दिल्ली की सांसद मीनाक्षी लेखी, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा, मथुरा की सांसद हेमा मालिनी, हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी, अभिनेता मुकेश खन्ना, पुरूषोत्तम शरण शास्त्री आदि मौजूद थे।

पुरातन संस्कृति की शिक्षा को वृन्दावन में खुले विद्यालय : देवकीनंदन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के सामने प्रियाकांतजू मंदिर स्थापना के मौके पर कार्यक्रम के आयोजक देवकीनंदन ठाकुरजी ने कहा कि वृन्दावन में एक ऐसा विद्यालय बने जिसमें भारत की पुरातन संस्कृति की शिक्षा दी जाए।

उन्होंने इंग्लिश मीडियम स्कूलों पर प्रहार करते कहा कि वहां पर तिलक और भारतीय संस्कृति के अलावा राधे-राधे बोलने पर स्कूल से बच्चों को निकाल दिया जाता है ऐसे स्कूलों पर पाबंदी लगनी चाहिए।

देवकीनंदन ठाकुर जी ने मंच से बच्चों में अच्छे संस्कार डालने तथा गौ हत्या रोकने, यमुना की अविरल धारा मथुरा-वृन्दावन में बहाने का आहवान किया और राष्ट्रीय अध्यक्ष से भी इस पर सहमति जताने को कहा लेकिन भाजपा अध्यक्ष ने इस पर चुप्पी साध ली। इन सब बातों का उन्होंने आश्वासन तो नहीं दिया लेकिन इस पर उन्होंने सहमति जरूर जताई। शाह ने कहा कि मैं भी आपकी बात का समर्थक हूं।

मंत्रोच्चारण और शंखनाद के साथ हुए दिव्य जोड़ी के दर्शन

वैदिक रीति-रिवाज, पंडितों के मंत्रोच्चारण और शंखनाद के साथ प्रियाकांत जू मंदिर में आकर्षक और नयनाभिराम दर्शनीय राधा-कृष्ण की दिव्य भव्य जोड़ी के दर्शन भक्तों के लिए खोल दिए गए। भारी संख्या में देश-विदेश से श्रद्धालु इस मौके पर मंदिर के पट खुलने का इंतजार कर रहे थे। काफी संख्या में लोगों के आने का क्रम दिनभर जारी रहा।

पूरे मंदिर में उदघाटन के मौके पर भारी भीड़ थी। विश्व शांति सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित किएजा रहे इस महोत्सव में देशभर से आध्यात्मिक, राजनीतिक और सामाजिक सेवा के क्षेत्रों से लोग आए हुए हैं। 70 एकड़ के क्षेत्र में एक मिनी कुंभ का सा माहौल देखा गया। जगह-जगह भगवान के दर्शन के लिये आये लोग उस कुंभरूपी पंडालों में अपनी बारी की प्रतीक्षा करते देखे गए।

हिंदू संस्कृति देती है शांति का संदेश

केन्द्रीय इस्पात मंदिर नरेन्द्र तोमर ने प्रियाकांतजू महोत्सव के मौके पर कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि कार्यक्रम के आयोजक और कथा वाचक देवकीनंदन ठाकुरजी सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए देश ही नहीं विदेशों में भी उसका झण्डा बुलंद करने पर लगे हुए हैं। इससे अच्छी बात क्या हो सकती है। भौतिकता के इस युग में हर व्यक्ति और देश शांति की तलाश में है और हमारी हिंदू संस्कृति शांति का संदेश शुरू से देती आ रही है। इसीलिए हर कोई इस संस्कृति की ओर बढ रहा है। यह भारतवासियों के लिये अच्छे संकेत की बात है।

बुलंद हुआ ‘बेटी बचाओ बेटी पढाओ’ का नारा

प्रियाकांतजू दिव्य दर्शन महोत्सव के दौरान मंच पर आयोजित कार्यक्रम में आयोजक देवकीनंदन ठाकुरजी ने ‘बेटी बचाओ- बेटी पढाओ’ का आंदोलन बुलंद करते भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने घोषणा की कि वे 12 कन्याओं को निशुल्क शिक्षा देंगे। मंच पर ही उन्होंने पांच कन्याओं मरियम कुमारी पुत्री शहजाद, राधा, मंजूदेवी, गायत्री और ब्रजेश को शिक्षा के लिए चैक और एक-एक साईकिल दी तथा घोषणा की कि आगामी 11 फरवरी को 120 अन्य कन्याओं को चैक और साइकिलं दी जाएंगी। वे बेटी बचाओ, बेटी पढाओ के नारे का पूर्ण समर्थन करते हैं। उन्होंने भ्रूण हत्या रोकने पर भी बल दिया।