Home Rajasthan Ajmer पानी बनेगा राजस्थान की ताकत – वसुन्धरा राजे

पानी बनेगा राजस्थान की ताकत – वसुन्धरा राजे

0
पानी बनेगा राजस्थान की ताकत – वसुन्धरा राजे
Rajasthan Chief Minister vasundhara raje budha pushkar visit
Rajasthan Chief Minister vasundhara raje budha pushkar visit
Rajasthan Chief Minister vasundhara raje budha pushkar visit

अजमेर। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा कि राजस्थान में पानी की कमी है लेकिन नदियों को जोड़ने के पुनीत कार्य में प्रदेश की जनता के सक्रिय जुड़ाव एवं जागरूकता से पानी ही हमारी ताकत बनेगा।

मुख्यमंत्री शनिवार को बूढ़ा पुष्कर तीर्थ में फीडर निर्माण कार्य के शिलान्यास के बाद आयोजित जनसभा को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि जिस तरह जल चेतना यात्रा में जनता ने जागरूक होकर भरपूर साथ दिया। उसी तरह नदियों को जोड़ने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

राजे ने कहा कि प्रदेश में पानी की कमी है। हम यह विचार करें कि हम अपने बच्चों को क्या विरासत सौंप कर जा रहे हैं। यह सबसे बड़ा पुनीत कार्य होगा। इसमें सभी का सहयोग व जागरूकता जरूरी है।

नदियों को जोड़ने के इस कार्य में केन्द्र व राज्य सरकार के जल संसाधन विभाग एवं प्रदेश की रिवर बेसिन अथॉरिटी के समन्वय से कार्य किया जाएगा।

 

Rajasthan Chief Minister vasundhara raje budha pushkar visit
Rajasthan Chief Minister vasundhara raje budha pushkar visit

मुख्यमंत्री ने बूढ़ा पुष्कर फीडर में दिखाई गहरी रुचि


मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने प्राचीन तीर्थ स्थल बूढ़ा पुष्कर में वर्षा के पानी को लाने के लिए बनाए जाने वाले फीडर की जानकारी लेने में गहरी दिलचस्पी दिखायी। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर स्थित प्रदर्शनी दीर्घा में चार्ट के माध्यम से प्रदर्शित फीडर निर्माण को बारीकी से देखते हुए विभाग के अधिकारियों से विस्तार से जानकारी ली।

जल संसाधन विभाग के शासन सचिव अजिताभ शर्मा एवं विभाग के मुख्य अभियंता ने फीडर बनाएं जाने के प्रारम्भिक स्थल से लेकर बूढ़ा पुष्कर तक पहुंचने तक की पूरी जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने फीडर के दोनों ओर आ रहे बालू मिट्टी के टीले के स्थिरीकरण के बारे में पूछा जिससे फीडर में मिट्टी नहीं आ सकें। उन्होंने बताया कि इस फीडर के निर्माण कार्य पर 9 करोड़ 10 लाख रुपए खर्च होंगे और महात्मा गांधी नरेगा योजना से भी इसे जोडक़र और कार्य कराएं जाएंगे।


मुख्यमंत्री का हेलीपेड पर स्वागत


इससे पहले मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे का शनिवार प्रात: पुष्कर के निकट बनाए गए हेलीपेड पर जोरदार स्वागत और अभिनन्दन किया। पुष्कर नगर पालिका अध्यक्ष कमल पाठक ने पुष्प गुच्छ भेंट कर तथा माल्यार्पण कर स्वागत किया। पुष्कर के नागरिकों की ओर से भी विशाल माला पहनाकर स्वागत व अभिनन्दन किया गया।

मुख्यमंत्री ने पुष्कर से लौटते समय हेलीपेड पर मौजूद विभिन्न संगठनों व नागरिकों से मिलकर उनके ज्ञापन भी प्राप्त किए। राजे का हेलीपेड पर आर.के. मार्बल समूह के अध्यक्ष अशोक पाटनी ने भी पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। पाटनी के साथ समूह के महावीर कोठारी भी थे।


महिलाओं से मिलने पहुंची मुख्यमंत्री


जनसभा के बाद मुख्यमंत्री स्वयं डी से बाहर निकलकर ग्रामीण महिलाओं से मिलने पहुंच गयी। उन्होंने सभा में बड़ी संख्या में मौजूद महिलाओं से हाथ मिलाया और आत्मीयता से बात की।


संतों से लिया आशीर्वाद


मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने मंच पर पहुंचते ही वहां उपस्थित संतों से आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री सबसे पहले संतों के आसन की ओर गईं और उनसे आशीर्वाद लिया। मंच पर विभिन्न धर्मों के कई प्रसिद्ध संत उपस्थित थे। मंच पर मुख्यमंत्री का विभिन्न जनप्रतिनिधियों द्वारा स्वागत भी किया गया।


स्वच्छ राजस्थान अभियान से सभी को जुडऩा होगा


मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा कि स्वच्छ भारत के साथ  ही स्वच्छ राजस्थान अभियान भी चलाया जा रहा है। लेकिन सफाई सिर्फ कुछ ही दिन झाडू़ चलाने से नहीं होगी। एक-एक व्यक्ति को इससे जुडऩा होगा। आम आदमी को अपने घर, मौहल्ले व क्षेत्र की सफाई के प्रति जागरूक होना होगा। बच्चों में भी इसके प्रति जागरूकता उत्पन्न करनी होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here