Home Rajasthan Ajmer 13 दिन तक रामनाम से गुंजायमान रहेगी अजमेर नगरी

13 दिन तक रामनाम से गुंजायमान रहेगी अजमेर नगरी

0
13 दिन तक रामनाम से गुंजायमान रहेगी अजमेर नगरी
ram naam maha mantra parikrama at azad park ajmer
Ram naam maha Mantra parikrama mahotsav
ram naam maha mantra parikrama at azad park ajmer

अजमेर। धार्मिक नगरी अजमेर लगातार 13 दिन भगवान श्रीराम का नाम गुंजायमान रहेगी। मौका है 21 दिसंबर से 1 जनवरी तक राम नाम महामंत्र की परिक्रमा का जिसमें राजस्थान सहित कई प्रदेशों के राम नाम साधक भाग लेंगे। महापरिक्रमा के आयोजन के लिए आजाद पार्क में भव्य अयोध्या नगरी का रूप दिया जा रहा है।

श्रीराम नाम महामंत्र परिक्रमा समारोह समिति के तत्वावधान में शहर के आजाद पार्क में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के 51 अरब हस्त लिखित नाम की महा परिक्रमा 21 दिसंबर से शुरू होकर 13 दिन चलेगी। परिक्रमा का समय सुबह 6:15 बजे से रात्रि 8 बजे तक रहेगा।

संतों के प्रवचन और राम कीर्तन

समिति के संयोजक सुनील दत्त जैन ने बताया कि महापरिक्रमा के दौरान हर दिन शाम को संतों के प्रवचन और राम नाम की महिमा का व्याख्यान होगा। संत प्रवचन के बाद सुंदरकांड का पाठ और राम कीर्तन होगा। इसके लिए कार्यक्रम स्थल पर राम दरबार सजाया जाएगा।

नियमित रूप से विभिन्न धार्मिक संस्थानों के बड़े संत कार्यक्रम में भाग लेंगे। महा परिक्रमा कार्यकम के तहत समाज के विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाली सामाजिक संस्थाओं और पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों का भी सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान राम नाम धन संग्रह करने में कीर्तिमान स्थापित करने वाले श्रद्धालुओं को भी सम्मानित किया जाएगा।

20 को भूमि पूजन और गौ पूजा

समिति के संहसयोजक उमेश गर्ग ने बताया कि राम नाम की महा परिक्रमा के शुभारंभ से पहले 20 दिसबंर को भूमि पूजन का कार्यक्रम होगा। इसी दौरान गौ पूजन सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम होंगेआयोजित किए जाएंगे। रविवार सुबह साढ़े आठ बजे शुरू होने वाले भूमि पूजन कार्यक्रम के जजमान समाजसेवी रामगोपाल प्रेम प्रकाश होंगे।

कार्यक्रम में सहयोगी संस्था श्रीराम नाम महामंत्र समारोह समिति, श्रीमंगल सेवा न्यास, श्रीराम नाम धन संग्रह बैंक, विश्व हिंदू परिषद, तुलसी सेवा संस्थान, केशव माधव परमार्थ मंडल, राधा कृष्ण सखा परिवार, सर्वेश्वर संकीर्तन मंडल, श्री श्याम प्रेम मंडल, तुलसी जयंती समारोह समिति, श्री श्याम सेवक कल्याण संघ, बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी, झरनेश्वर सेवा समिति, सांई बाबा मंदिर समिति, श्री समस्त मानस मंडल, अजमेर लायंस के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहेंगे।

आकर्षण का केन्द्र बनेगी अयोध्या नगरी

समिति के सहसंयोजक कंवल प्रकाश ने बताया कि श्रीराम नाम महापरिक्रमा के लिए आजाद पार्क में बनाई जा रही अयोध्या नगरी शहरवासियों के लिए विशेष आकर्षण का केन्द्र होगी। एक विशाल पण्डाल को अयोध्या नगरी का रूप दिया जा रहा है। जिसमें ध्वनि व प्रकाश की आधुनिक व्यवस्था होगी।

इस पण्डाल मे आने वाले लोगो को भगवान श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या के वातावरण का आवास होगा। अयोध्या नगरी में जगह-जगह भगवान श्रीराम और भगवान हनुमान सहित रामायण काल के कई देवी देवताओं के विशेष चित्र होंगे। रामनाम की परिक्रमा के लिए आने वाले श्रद्धालुओं का संगीतमय राम पाठ व पुष्पों के साथ स्वागत होगा।