Home India City News राष्ट्र सेविका समिति का विजय दशमी उत्सव सम्पन्न

राष्ट्र सेविका समिति का विजय दशमी उत्सव सम्पन्न

0
rss woman wing
rashtriya sevika samiti celebrate vijayadasami function in jaipur

जयपुर। राष्ट्र सेविका समिति जयपुर महानगर की ओर से रविवार को विजय दशमी उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में शस्त्र पूजन, बौद्धिक और पथ संचलन निकाला। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की महिलाओं के बीच में काम करने वाली राष्ट्र सेविका समिति की स्थापना भी विजयी दशमी के दिन हुई थी।…

कार्यक्रम की मुख्यवक्ता राष्ट्र सेविका समिति की प्रान्त कार्यवाहिका डॉ. मन्जू शर्मा ने कहा कि सेविका समिति 1936 से हिन्दू महिलाओं के संगठन एवं उनके शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास के लिए प्रयासरत है। शर्मा ने समिति की प्रार्थना पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह महिलाओं की आशा और आकांक्षाओं की सुन्दरतम अभिव्यक्ति है। उच्च मूल्यों को प्राप्त करने के साथ साथ श्रेष्ठ शक्ति का आशीर्वाद प्राप्त करने की भावना प्रार्थना में निहित है। यह मातृभूमि का वंदन और विश्व शक्ति के साथ इस दिव्य मार्ग पर चलने की शक्ति देती है। मातृभूमि के चरणों में अपनी जीवन अर्पण करने का भाव हमारे देश की विशेषता है।

rss woman wing
rashtriya sevika samiti celebrate vijayadasami function in jaipur

उन्होंने कहा कि हिन्दू महिलाओं का श्रेष्ठ चरित्र, शील एवं निष्ठा जिसके सामने समस्त विश्व नतमस्तक होता है। हे मातृभूमि ऐसा पवित्र सतित्व तुम अपनी पुत्रियों को प्रदान करों। इससे हम दुराचार, दुषवृत्तियों का विध्वंस करने और पिता- पुत्र व भाईयों को सुमार्ग दिखाने वाली बनें। उन्होंने कहा कि हम सुशीला, धैर्यवान, सामर्थ्यवान संगठित होकर अपने धर्म के मार्ग पर चलने में समर्थ हो।

मुख्य अतिथि ईटीवी राजस्थान की प्रस्तोता डॉ. अनीता हाडा सांगवान ने कहा कि शिक्षा बालिकाओं के लिए जरूरी है, इससे आत्म सम्मान और आत्मविश्वास बढ़ता है। उन्होनें कहा  कि माता- पिता के साथ देश के लिए काम करना भी महिलाओं का दायित्व है। हमेशा से ही महिलाएं पुरूषों से एक कदम आगे ही रहती है। देश में निर्माण में हमारी भूमिका को और मजबूत करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि महिलाएं मेंटली रूप से स्ट्रोंग रहती है और रहनी ही चाहिए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज कल्याण बोर्ड की पूर्व अध्यक्षा सरोज कुमारी ने कहा कि हमारा लक्ष्य राष्ट्र सेवा है। हमारें देश में बालक और बालिका को बराबर समझा जाता है, लेकिन कन्या भ्रूण हत्याएं होती है। कन्या भ्रूण हत्या हमारें देश के लिए अभिशाप है। इस अवसर पर राजस्थान उप क्षेत्र की कार्यवाहिका प्रमिला शर्मा और महानगर कार्यवाहिका विजया नागा मौजूद थी। कार्यक्रम के बाद राष्ट्र सेविका समिति जयपुर महानगर की ओर से वैशाली नगर में पथ संचलन भी निकाला गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here