Home India City News चुनाव के बाद होगी भाजपा सरकार की विदाई : लालू यादव

चुनाव के बाद होगी भाजपा सरकार की विदाई : लालू यादव

0
चुनाव के बाद होगी भाजपा सरकार की विदाई : लालू यादव
rjd chief lalu prasad yadav addressing an election rally in Medininagar
rjd chief lalu prasad yadav addressing an election rally in Medininagar
rjd chief lalu prasad yadav addressing an election rally in Medininagar

मेदिनीनगर। राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव यादव ने पांकी पुराना ब्लॉक के मैदान में गठबंधन के प्रत्याशी देवेंद्र कुमार सिंह उर्फ बिटटु सिंह के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि बिहार से भाजपा को भगाया है और अब झारखंड से भी भगाएंगे। इसलिए आप सभी गठबंधन के उम्मीदवार देवेंद्र कुमार सिंह उर्फ बिटटु सिंह के पक्ष में मतदान करें।

उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि यह सरकार आदिवासी और गैर आदिवासी को लड़ाना चाहती है। इस सरकार के कार्यकाल में गरीबों के लिए कोई काम नहीं हुआ। इस चुनाव के बाद भाजपा की विदाई होगी।

केंद्र के चुनाव में भाजपा ने विदेश से काला धन वापस लाने का वादा किया था और कहा था कि सभी लोगों के खाते में 15-15 लाख जमा हो जायेंगे। यह सरकार नफरत फैलाकर देश का बंटवारा करना चाहती है।

चुनावी सभा में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत ने कहा कि झारखंड की रघुवर सरकार नागपुर से रिमोट पर चल रही है। यह सरकार गरीब विरोधी है। इसकी नियत में खोट है।

सभा को राज्य सभा सांसद प्रेमचंद गुप्ता, झारखंड के पूर्व स्पीकर आलमगीर आलम, पूर्व विधायक गिरिनाथ सिंह, मनिका के पूर्व विधायक रामचंद्र सिंह, कामेश्वर बैठा, राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष अब्दुल खालिक, कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर शुक्ला, प्रत्याशी लाल सूरज, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष शंकर प्रसाद गुप्ता और लातेहार राजद जिलाध्यक्ष रामप्रवेश यादव सहित कई लोगों ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद के पलामू जिलाध्यक्ष शंकर यादव ने की।