Home India City News बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे अमरापुरकर : मोदी

बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे अमरापुरकर : मोदी

0
sadashiv amrapurkar
sadashiv amrapurkar : bollywood condoles his demise

मुंबई/नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जाने माने फिल्म अभिनेता सदाशिव अमरापुरकर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि अपने अभिनय के लिए वह हमेशा याद किए जाएंगे। प्रधानमंत्री ने टि्वटर पर कहा कि सदाशिव अमरापुरकर सभी पीढियों के बीच लोकप्रिय रहे। हम उन्हें एक बहुमुखी प्रतिभा वाले अभिनेता के रूप में याद करेंगे। मोदी ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।…

bollywood condoles sadashiv amrapurkar  demise
bollywood condoles sadashiv amrapurkar demise

अभिनेता अनुपम खेर उनका गुणगान करते हुए कहते हैं कि सदाशिव अमरापुरकर जैसे अच्छे और महान अभिनेता के निधन की सूचना से मैं सदमे में हूं। वह एक नम्र और विद्वान शख्स थे। उनकी आत्मा को शांति मिले। निर्देशक मधुर भंडारकर के विचार भी उनके प्रति आदरणीय हैं। वह एक सहज अभिनेता थे। उनकी अपनी शैली थी और हर बार अलगरू प सामने आता था। हमने एक बेहद अच्छे इंसान को खो दिया। उनकी आत्मा को शांति मिले। नवोदित अभिनेता अर्जुन कपूर ने लिखा कि हमारा मनोरंजन करने के लिए धन्यवाद सदाशिव अमरापुरकर जी। आपकी आत्मा को शांति मिले।

वहीं विंदू दारा सिंह भी उनकी प्रशंसा करते हैं कि सदाशिव जी, एक अच्छे इंसान और महान कलाकार थे। उनकी आत्मा को शांति मिले पर वो हमें बहुत जल्दी छोड़ गए। पूजा भट्ट ने लिखा कि गब्बर सिंह के बाद सबसे ज्यादा प्रासंगिक और लोकप्रिय अभिनेता सदाशिव अमरापुरकर अब नहीं रहे। जिंदगी बहुत छोटी होती है। प्यार से जिएं।

रितेश देशमुख ने लिखा कि सदाशिव जी की आत्मा को शांति मिले। वह एक महान अभिनेता और एक अच्छे इंसान थे। हम सबको आपकी याद आएगी सर। अभिनेत्री ईश गुप्ता ने लिखा कि सदाशिव जी की आत्मा को शांति मिले। आप एक लेजेंड रहे हैं। मैं फिल्म सड़क को याद कर रही हूं और सिर्फ आप नजर आ रहे हैं। सदाशिव अमरापुरकर को फेफड़े में संक्र मण के कारण मुंबई के कोकिलाबेन धीरू भाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सदाशिव का सोमवार तड़के निधन हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here