Home India City News सिंहल की हालत में सुधार, हाल जानने मेदांता पहुंचे राजनाथ

सिंहल की हालत में सुधार, हाल जानने मेदांता पहुंचे राजनाथ

0
सिंहल की हालत में सुधार, हाल जानने मेदांता पहुंचे राजनाथ
senior vhp leader ashok singhal admitted to medanta hospital in gurgaon
senior vhp leader ashok singhal admitted to medanta hospital in gurgaon
senior vhp leader ashok singhal admitted to medanta hospital in gurgaon

नई दिल्ली। केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को विश्व हिन्दू परिषद के संरक्षक अशोक सिंहल का हाल जानने अस्पताल पहुंचे। सिंहल को शनिवार को गंभीर हालात में गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

शनिवार को उनकी हालत लगातार गंभीर बनी हुई थी लेकिन रविवार सुबह उनके हालात में सुधार हुआ है। मेदांता पहुंचे केन्द्रीय मंत्री ने उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है। विहिप प्रवक्ता विनोद बंसल के अनुसार उनके स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है।

विहिप के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंहल, महामन्त्री चंपत राय व मंत्री राजेन्द्र पंकज सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी लगातार मेदांता में बने हुए हैं।

सिंहल की गंभीर हालत को देखते हुए विहिप द्वारा 16 नवम्बर से दिल्ली के बिड़ला मन्दिर में प्रारम्भ होने वाले अठ्ठारह दिवसीय विशाल चतुर्वेद स्वाहाकार यज्ञ तथा विहिप के दीपावली मंगल मिलन कार्यक्रम को भी अभी स्थगित कर दिया गया है।