Home Headlines कृष्ण जन्माष्टमी पर पाली में निकली विशाल शोभायात्रा

कृष्ण जन्माष्टमी पर पाली में निकली विशाल शोभायात्रा

0
कृष्ण जन्माष्टमी पर पाली में निकली विशाल शोभायात्रा
shobha yatra on Krishna Janmashtami celebration in pali
shobha yatra on Krishna Janmashtami celebration in pali
shobha yatra on Krishna Janmashtami celebration in pali

पाली। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में गुरुवार को हिन्दू महोत्सव समिति की ओर से शहर में विशाल आकर्षक शोभायात्रा निकाली गई।

शोभायात्रा में स्थानीय विद्यालय की ओर से कई झाकियां शामिल थीं। इन झांकियों में भगवान श्री कृष्ण का मनमोहक रूप बताया गया था।

shobha yatra on Krishna Janmashtami celebration in pali
shobha yatra on Krishna Janmashtami celebration in pali

बैण्ड बाजों की सुर लहरियों के साथ यह शोभायात्रा शिवाजी शिव मन्दिर से प्रारंभ हुई तथा महाराणा प्रताप चौराहा, आनन्द नगर होते हुए महादेव बगीची से राधाकृष्ण मन्दिर पहुंची।

shobha yatra on Krishna Janmashtami celebration in pali
shobha yatra on Krishna Janmashtami celebration in pali

मार्ग में जगह जगह शोभायात्रा का जोरदार स्वागत हुआ। शिवाजी नगर में हिन्दू युवा वाहिनी संगठन की ओर से सभी शोभायात्रा फूल बरसाए गए।

इस मौके पर हियुवा के जिलाध्यक्ष दिलीपनाथ योगी, जिला मीडिया प्रभारी रविन्द्र नाथ योगी, शहर अध्यक्ष अरविन्द सोलंकी, प्रवक्ता युगल कुमावत, वार्ड अध्यक्ष वैभव परमार, स्थानीय पार्षद मुकेश गोस्वामी, प्रदीप हर्षालिया, समाज सेवी जयन्त आरोड़ा, पीयूष गोयल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।