Home Rajasthan Ajmer पश्चिमी देशों की पहचान धन, भारत की पहचान धर्म : जगतगुरू रामदयाल महाराज

पश्चिमी देशों की पहचान धन, भारत की पहचान धर्म : जगतगुरू रामदयाल महाराज

0
पश्चिमी देशों की पहचान धन, भारत की पहचान धर्म : जगतगुरू रामदयाल महाराज
श्रीराम नाम परिक्रमा महोत्सव के दौरान प्रवचन करते जगतगुरू श्री रामदयाल जी महाराज
sri ram naam maha mantra parikrama mahotsav at azad park ajmer
श्रीराम नाम परिक्रमा महोत्सव के दौरान प्रवचन करते जगतगुरू श्री रामदयाल जी महाराज

अजमेर। अजमेर शहर के आजाद पार्क में चल रहे 13 दिवसीय श्रीराम नाम महामंत्र परिक्रमा महोत्सव के सातवें दिन भी भक्तिरस की रसधार बहती रही। रविवार को जगतगुरू रामदयाल महाराज का सान्निध्य मिला।

महाराज ने कहा कि राम भक्तों को कीमत पानी की नहीं प्यास की होती है, कीमत मौत की नहीं सांस की होती है। दया करते हैं मेरे राम सभी पर, कीमत दया की नहीं विश्वास की होती है।

sri ram naam maha mantra parikrama mahotsav at azad park ajmer
sri ram naam maha mantra parikrama mahotsav at azad park ajmer

उन्होंने कहा कि परमात्मा मानने का विषय नहीं मनन करने करने का विषय है। हमारी नाम संस्कृति को आक्षुण्ण बनाए रखने में राम नाम संग्रह, लेखन, परिक्रमा अति महत्वपूर्ण एवं आवश्यक है। जो भोजन करे उसे भजन आवश्यक रूप से करना चाहिए और जो भोजन दे उस परमात्मा का भजन जरूर करना चाहिए।

राम ही नाम के प्रताप से मीरा का जहर का प्याला अमृत बन सकता है तो हम तुम उस राम के नाम का आश्रय क्यों न लें। परमात्मा महंगी से महंगी घड़ी सबको दे किन्तु मुश्किल की घड़ी किसकी को न दे।

उन्होंने कहा कि राम नाम अविनाशी है। उससे मिलने वाला सुख भी अविनाशी है। राम नाम ब्रह्म है और राम नाम महामंत्रों की परिक्रमा करना ब्रह्म की परिक्रमा के समान है। हमारी यह अयोध्या नगरी इस बात का सबूत है कि राम ही ब्रहम है। स्वामी विवेकानन्द के शिकागो संस्मृण कर वर्णन किया और कहा कि राम नाम में ही मुक्ति है बुद्वि के ठेकेदार माने या ना माने।

कार्यक्रम के सहसंयोजक उमेश गर्ग ने बताया कि इस  महोत्सव के तहत रविवार को श्री राम मानस मण्डल के देवेन्द्र कुमार झा ने संगीतमय सुन्दर काण्ड का पाठ किया। तत्पश्चात् अन्तराष्ट्रीय रामस्नेही सम्रप्रदाय के जगत गुरू श्रीश्री 1008 रामदयाल महाराज का पावन सानिध्य एवं सत्संग का लाभ धर्मप्रेमी जनता को मिला।

sri ram naam maha mantra parikrama mahotsav at azad park ajmer
sri ram naam maha mantra parikrama mahotsav at azad park ajmer

सहसंयोजक कंवल प्रकाश ने बताया कि महोत्सव में नृत्यांगन कथक कला केन्द्र की स्मिता भार्गव ने भगवान कृष्ण को संमर्पित नृत्य एवं नृत्यनाटिकाएं प्रस्तुत की। उनकी प्रस्तुति अधरम मधूरम, मूरली मनोहर कृष्ण कन्हैया…, कान्हा नहीं मानत बतीया…, वृन्दावन कुंज में नाचत गिरधारी…, मी राधिका मी प्रेमिका…, खैले बृज में होली कन्हैया… की भावभंगिमामय प्रस्तुति पर भक्तगण भी झूम उठे। द्रोपदी के चीर हरण एवं नाच्यों बहुत गोपाल प्रसंग पर नाटिका प्रस्तुति के दौरान  स्मिता भार्गव के साथ विरेन्द्र, नवीन, पदमजा, सोमया, तृप्ति, अमिशा, पराजकता, निविशा ने सहयोग किया।

darbar2

सहसंयोजक सुभाष काबरा ने बताया कि कार्यक्रम में रविवार को भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद रासासिंह रावत, वरिष्ठ पत्रकार एवं अजयमेरू प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एसपी मित्तल, बाधिर, विकलांग एवं नेत्रहीन बंधुओं की सेवार्थ संस्था सक्षम के भारतेश मंगल, पूर्व उपमहापौर सोमरतन आर्य, यजमान सुमीत खेतावत, गोपाल चोयल, ओम प्रकाश गर्ग, शंकर सिंह रावत का अभिनन्नदन व स्वागत किया गया।

sri ram naam maha mantra parikrama mahotsav at azad park ajmer
sri ram naam maha mantra parikrama mahotsav at azad park ajmer

रामदयाल जी महाराज के आरती का लाभ रामस्नेही ओम प्रकाश, नितेश अग्रवाल, संयोजक सुनील दत्त जैन, सहसंयोजक सुभाष काबरा, कंवल प्रकाश, उमेश गर्ग, महेन्द्र जैन मित्तल सहित उपस्थित सभी भक्त समुदाय ने लिया।

कार्यक्रम में कैलाश सिंह भाटी, अगम प्रसाद मिततल, पं. किशन, आरएस चौधरी, लीला साहू, नीना शर्मा, चन्द्र प्रकाश शर्मा, रचित कच्छावा, शिव दत्त शर्मा, शेलेन्द्र सतावला, सत्यनारायण सिंघल, पुष्पेन्द्र कुमार गुप्ता, लक्ष्मी नारायण गनेड़ीवाल, दिनेश परनामी, प्रदीप शर्मा, घनश्याम गर्ग, अशोक टांक सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित थे।