श्रीगणेश करते ही आया ऐसा विघ्न कि सकते में आ गए भाजपा जिलाध्यक्ष

सिरोही में जिला भाजपा के कार्यालय का उद्घाटन करते भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश कोठारी।
सिरोही में जिला भाजपा के कार्यालय का उद्घाटन करते भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश कोठारी।

परीक्षित मिश्रा
सबगुरु न्यूज-सिरोही। सिर मुंडाते ही ओले पडऩा। ऐसा ही कुछ हुआ गणेश चतुर्थी पर सिरोही के शांति नगर में भाजपा के कार्यालय के उद्घाटन के दौरान।

 

यहां पर भाजपा पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष सुरेश कोठारी के सामने ही जिला संगठन की कार्यप्रणाली पर उन्हें आडे हाथों ले लिया। आगामी विधानसभा सभा चुनावों से पहले भाजपा के जिला कार्यालय के उद्घाटन से पहले आया ये विघ्न संगठन में चर्चा का विषय बना हुआ है।
-इसलिए हुआ विवाद
भाजपा जिलाध्यक्ष को जिला कार्यालय का उद्घाटन करना था। लेकिन, इस उद्घाटन में उसी शहर के भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज कर दिया। इसे लेकर स्थानीय भाजपा के पदाधिकारियों ने भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश कोठारी को ही आडे हाथों ले लिया।
-इस पदाधिकारी पर फोड़ा
सूत्रों के अनुसार जिला कार्यालय के उद्घाटन के दौरान जो सूचना तंत्र बनाया गया था वही तकनीकी रूप से खराब था। सिरोही विधानसभा में सिरोही शहर का प्रभारी जिला महामंत्री जयसिंह राव को बनाया हुआ है। जयसिंह राव को नारायण पुरोहित का करीबी माना जाता है और जिले मे कई बार इनकों लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में असंतोष देखा गया है। नागाणी की बैठक में इनका मीडिया के प्रति भी दुव्र्यवहार सामने आया, जिसने भाजपा को नुकसान पहुंचाया। जिला कार्यालय के उद्घाटन के दौरान सभी पदाधिकारियों को सूचना देने की जिम्मेदारी इन्हीं जयसिंह राव को दी गई थी।

जयसिंह राव की कार्यप्रणाली ऐसी है कि इन्होंने सिरोही नगर मंडल तक को सूचना देना मुनासिब नहीं समझा। इसलिए उद्घाटन के दौरान जिलाध्यक्ष सुरेश कोठारी के समक्ष नाराजगी दिखाने वालों में भाजपा सिरोही शहर नगर मंडल के वर्तमान और पूर्व पदाधिकारियों के अलावा सिरोही नगर परिषद के भाजपा के जनप्रतिनिधि भी शामिल थे। इन लोगों ने जयसिंह राव को सिरोही के प्रभारी पद से तुरंत हटाने की मांग की है। इनका कहना था कि सिरोही विधानसभा में भाजपा के नेताअेां का अकाल थोड़ी पड़ गया है कि यहां के भाजपा नेता रेवदर के नेता को झेलें।

इस बार सिरोही सीट भी डालनी है भाजपा की झोली में: कामर