अजमेर में 1255 ग्राम अफीम बरामद, दो अरेस्ट

अजमेर। राजस्थान में अजमेर की क्लाक टावर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर करीब सवा किलोग्राम अफीम बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार विश्नोई ने शनिवार को बताया कि अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ पुलिस के अभियान के तहत पुलिस ने अजमेर रेलवे स्टेशन मुख्य सड़क माल गोदाम पर शुक्रवार रात्रि दो संदिग्ध के पास अवैध अफीम की सूचना पर कार्यवाही की।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मुकेश कुमार विश्नोई (22) के बैग से 620 ग्राम अफीम तथा मुकेश कुमार पुत्र अर्जुनराम विश्नोई (23) के बैग से 635 ग्राम अफीम बरामद हुई।

विश्नोई ने बताया कि बरामद अवैध अफीम का कुल वजन 1255 ग्राम है। अन्तरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब नौ लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम में प्रकरण दर्ज कर लिया है।