अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत

अजमेर। राजस्थान में अजमेर के आदर्श नगर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी पर सवार नगर निगम की महिला कर्मचारी की मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आदर्शनगर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-08 स्थित बिहारी गार्डन के पास तबीजी निवासी नगर निगम महिला कर्मी राजश्री सेन स्कूटी पर सवार होकर ड्यूटी के लिए जा रही थी, तभी किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बुरी तरह घायल हो गई। गंभीर अवस्था में महिला को अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टराें ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर निगम कार्मिकों और पार्षदों का अस्पताल पहुंचने पर कुछ देर के लिए माहौल गर्माया लेकिन किसी तरह उन्हें समझाबुझा कर मामला शांत किया गया और पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू की है।