अलवर नगर निगम की भाजपा महिला पार्षद अंजलि अटल का इस्तीफा

अलवर। राजस्थान में अलवर नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी की अंजलि अटल ने शुक्रवार को नगर परिषद की कार्यशैली के विरोध में अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

पार्षद अंजलि ने अपना इस्तीफा नगर निगम के आयुक्त मनीष फौजदार को सौंपा वहीं नगर निगम का आयुक्त फौजदार ने कहा कि जो आरोप लगाए गए हैं उनकी जांच की जाएगी और दोषी हुआ तो कार्रवाई की जाएगी।

पार्षद अटल ने बताया कि चार साल से अधिक समय हो गया है लेकिन नगर निगम कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। यहां के छोटे कर्मचारी हो चाहे बड़े कर्मचारी हो दुर्व्यवहार करते हैं, फोन नहीं उठाते और वह महिला पार्षद है इसलिए उन्हें कई बार अपशब्द भी बोला गया।