कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने की निगम अधिकारियों संग बैठक

जयपुर। कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने आज झोटवाड़ा के विकास के संबंध में नगर निगम के अधिकारियों संग बैठक की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने विधानसभा में जारी विकास योजनाओं की संपूर्ण जानकारी ली साथ ही मानसून के आगमन से पहले सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के भी निर्देश दिए।

कैबिनेट मंत्री ने स्पष्ट कहा कि जनता को बारिश में जलभराव जैसी समस्या का सामना न करना पड़े। इसके अलावा जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल से जल योजना की जानकारी लेते हुए सारे काम समय पर पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने अधिकारियों से स्पष्ट रूप से कहा कि विकास कार्यों में किसी प्रकार का कोई समझौता नहीं किया जाएगा।