भाजपा प्रत्याशी भागीरथ चौधरी का चुनाव प्रचार करेंगी देवरानियां-जेठानियां

महिला मोर्चा किशनगढ- मदनगंज मण्डल का देवरानी जेठानी सम्मेलन
किशनगढ-अजमेर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा मदनगंज किशनगढ़ की ओर से अजमेर लोकसभा क्षेत्र प्रत्याशी भागीरथ चौधरी के समर्थन में माहेश्वरी पंचायत भवन तेली मोहल्ला में देवरानी जेठानी महिला सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में 51 नई देवरानी जेठानी ने भाजपा ज्वाइन की।

इस मौके पर भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता अपूर्वा सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने प्रत्येक नागरिक को अपना परिवार माना है। महिलाओं की समस्याओं के निवारण के लिए हमेशा आगे रहते हैं। उन्होंने महिलाओं के जीवन में आने वाली समस्याओं के लिए हमेशा नवीन योजानाएं लाकर धरातल पर उतारने का कार्य सांसदों के जरिए किया है।

प्रधानमंत्री मोदी सपने नहीं बुनते, हकीकत बुनते हैं इसलिए सभी मोदी को चुनते हैं। पिछले 70-75 सालों से महिलाओं के शौचालयों की समस्या को निदान करते हुए उन्हें छत उपलब्ध कराई। गांव के दूर-दराज में रहने वाली महिलाओं का जीीवन चुल्हे के धुएं केकारण अंधकारमय हो जाता था उनके लिए उज्वला योजना के तहत रसोई गैस कनेक्शन उपलब्ध कराया।

इससे महिलाओं स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव नहीं पडरहा साथ ही समय की बचत होनेसे वे अपने परिवार को अधिक समय दे पा रही है। महिलाएं कुओं से पानी लेने जाना पडता है, अब ऐेसे कार्य हो रहे हैं जिससें हर घर में नल योजना को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। महिलाओं सशक्त करने के लिए महिला आरक्षण पर भी सरकार का सकारात्मक रवैया है।

प्रदेश महिला उपाध्यक्ष वनिता जैमन ने मोदी सरकार की मातृ शक्ति की योजनाओं से अवगत करवाया महिलाओं ने संकल्प लेकर आहवान किया कि अबकी बार 400 पार करके रहेंगी, फिर एक बार मोदी सरकार लाकर रहेंगी।

जिला अध्यक्ष भारती श्रीवास्तव ने हर बूथ पर 10 महिलाओं को जोडकर मोदी जी के समर्थन में कार्य करने का आहवान् किया। मोदी जी द्वारा 500 सालो के बाद अराध्य श्री राम का मंदिर बनाकर सनातन धर्म का स्वाभिमान जागृत किया है इसलिए भाजपा को चुनेंगे। जिला उपाध्यक्ष मृदुला व्यास ने गीत जो वंदे मातरम गाएगा, उसी को वोट दिया जाएगा गाया। जिला उपाध्यक्ष सीमा अखावत ने ज्यादा से ज्यादा मतदान कराने की अपील की।

भारतीय जनता पार्टी जिला मंत्री एवं महिला मोर्चा मदनगंज मंडल अध्यक्ष संतोष पारीक ने मातृशक्ति का आहवान किया कि लोकतंत्र पर्व पर पहले मतदान, फिर जलपान करना है। जिला प्रभारी कंवल प्रकाश किशनानी ने देवरानी-जेठानी महिला सम्मेलन में आगंतुक मातृशक्ति का धन्यवाद ज्ञापित किया।

सम्मेलन में महिला मोर्चा जिला महामंत्री सरोज चौधरी, जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी यादव, जिला मंत्री सरिता शेखावत, सावित्री शर्मा, मदनगंज मंडल महामंत्री शतविभा पाराशर, किशनगढ़ मंडल सविता गुप्ता, शिमला कुमावत, पार्षद तरुण जैन, मीडिया प्रभारी रितु मंघनानी, सदस्य सरिता शर्मा, पार्षद निधि पहाड़िया, मंजू जोधा समेत बडी संख्या में मातृशक्ति उपस्थिति रहीं।

लोकसभा चुनाव : दूदू शहर में भाजपा प्रत्याशी भागीरथ चौधरी रोड शो