कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्षों की वायरल सूची से सिरोही में फैली अफवाह की हकीकत

सिरोही में व्हाट्सएप पर वायरल हो रही पीसीसी के लेटर हेड और बिना हस्ताक्षर की अध्यक्षों की सूची।

सिरोही। सिरोही जिले में कल से व्हाट्सएप पर वायरल्ड एक सूची ने चकल्लस काटा हुआ है। ये सूची है सिरोही विधानसभा क्षेत्र में तीनों नगर निकाय क्षेत्र में ब्लॉक अध्यक्षों की। इन सूची में आये नामों को ही सिरोही, जावाल और शिवंगज नगरीय क्षेत्र के ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति मानकर इसे वायरल किया जा रहा है। लेकिन, ये सूची एक अधूरा सत्य है।

मंगलवार सुबह से ही ये सूची कांग्रेस के व्हाट्स एप समूह में और फिर बाद में जिले भर में व्हाट्सएप पर वायरल होने लगी इस सूची में तीन नाम शामिल हैं। सिरोही नगर ब्लॉक से प्रकाश प्रजापति, जावाल नगर ब्लॉक से शैतानसिंह और शिवगंज नगर ब्लॉक से मदन माली। इन नामों को ही ब्लॉक अध्यक्ष मानकर बधाई संदेश भी वायरल होने लगे और चर्चा के बाजार भी धर्म हो गया। लेकिन, ये सिर्फ एक तिहाई सच था।

सिर्फ इनके नाम की हुई है घोषणा

इस सूची में शामिल तीन नामों में से सिर्फ जावाल के नगर ब्लॉक अध्यक्ष के नाम कि अधिकारिक घोषणा राजस्थान प्रदेश कांग्रेस से हुई है सिरोही और शिवगंज कांग्रेस नगर ब्लॉक के अध्यक्षों के नाम की आधिकारिक घोषणा पीसीसी से नहीं हुई है। जो सूची वायरल हो रही है वो न तो राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के लेटरपेड पर है और न ही उसके नीचे पीसीसी अध्यक्ष या सचिव के हस्ताक्षर हैं। इसके बावजूद बिना लेटरपेड और हस्ताक्षर वाली इस सूची को नियुक्ति आदेश मानकर आंख बंद करके वायरल किया जा रहा है।

कैसे बाहर आई ये सूची

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उदयपुर में हुए चिंतन शिविर में कांग्रेस में जान फूंकने के लिए जो निर्णय लिए गए थे उसमें एक निर्णय सन्गठन को और ज्यादा विकेंद्रीकरण करने का निर्णय भी शामिल था। इसी के तहत जिले में भी कि9कांग्रेस के नए ब्लॉकों का गठन किया गया है। नई व्यवस्था के अनुसार किसी हर ब्लॉक में 25 से 35 बूथ ही हो सकते हैं। इसके अनुसार ग्रामीण और शहरी ब्लॉकों का गठन किया गया है।

दरअसल जो सूची वायरल हो रही है वो पीसीसी को भेजी गई प्रस्तावित सूची है घोषित नहीं। सूत्रों के अनुसार इस सूची को जावाल अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद उनके ब्लॉक में आने वाले बूथों की जानकारी के लिए जावाल के किसी कार्यकर्ता को भेजा गे था। लेकिन, वहां से इस सूची में जावाल ब्लॉक अध्यक्ष के नाम के साथ सिरोही मंडल के नाम भी देखकर अति उत्साह में वहां से इस सूची के पैनल को आधिकारिक घोषणा मानकर वायरल कर दिया गया।

वैसे ग्रामीण क्षेत्र में भी इस तरह का पैनल भेज गया था, इनमे से ही सारे लोगों को ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया गया था। तति सम्भव है कि सिरोही और शिवंगज नगर ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर भी इनका मनोनयन हो जाये। लेकिन, मंगलवार शाम तक इस सूची में शामिल जावाल के शैतानसिंह को छोड़कर प्रकाश प्रजापत और मदन माली के नाम की क्रमशः सिरोही और शिवगंज ब्लॉक अध्यक्षों के रूप में मनोनयन की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई थी।