लोकसभा चुनाव 2024 : भाजपा ने जारी की 195 उम्मीदवारों की पहली सूची

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए शनिवार को 195 उम्मीदवारों की पहली सूची घोषित की।

भाजपा राष्ट्रीय मुख्यालय में आज शाम यहां प्रेस कांफ्रेंस में उम्मीदवारों की घोषणा की गई। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने 16 राज्यों और दो केंद्रशासित प्रदेशों से 195 सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी परंपरागत सीट वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा उम्मीदवारों में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला समेत तथा 34 केंद्रीय और राज्यमंत्री शामिल हैं।

राज्यवार सूची में उत्तर प्रदेश की 51 , पश्चिम बंगाल की 26, मध्य प्रदेश की 24, गुजरात की 15, राजस्थान की 15, केरल की 12, तेलंगाना की नौ, असम की 11, झारखंड की 11, छत्तीसगढ़ की 11, दिल्ली की पांच, जम्मू कश्मीर की दो, उत्तराखंड की तीन, गोवा, अंडमान और दमन की एक-एक सीट के लिए उम्मीदवार घोषित किए गए हैं।

राज्यवार उम्मीदवारों की समूची इस प्रकार है

राजस्थान

बीकानेर(अजा)- अर्जुन राम मेघवाल, चूरू-देवेंद्र झाझरिया, सीकर-स्वामी सुमेधानंद सरस्वती, अलवर-भूपेंद्र यादव, भरतपुर(अजा)-रामस्वरूप कोली, नागौर-ज्योति मिर्घा, पाली-पीपी चौधरी, जोधपुर- गजेंद्र सिंह शेखावत, बाडमेर-कैलाश चौधरी, जालौर लुंबाराम चौधरी, उदयपुर(अजजा)-मन्नालाल रावत, बांसवाड़ा(अजजा)-महेंद्र मालवीय, चित्तौड़गढ़-सीपी जोशी, कोटा-ओम बिरला, झाालावाड़-बारां-दुष्यंत सिंह।

उत्तर प्रदेश

वाराणसी-नरेंद्र मोदी, कैराना-प्रदीप कुमार, मुज़फ्फरनगर-संजीव बालियान, नगीना-ओम कुमार, रामपुर-घनशयाम लोधी, सम्भल-परमेश्वर सैनी, अमरोहा-कंवर सिंह तंवर, नोएडा-डॉ महेश शर्मा, बुलन्दशहर-भोला सिंह, मथुरा-हेमा मालिनी, आगरा-एसपी सिंह बघेल, फतेहपुर-राजकुमार चहर, एटा-राजवीर सिंह, आंवला-धर्मेंद्र कश्यप, शाहजहांपुर- अरुण सागर, लखीमपुर- अजय मिश्रा टेनी, धौरहरा- रेखा वर्मा, सीतापुर- राजेश वर्मा, हरदोई- जय प्रकाश रावत, मिश्रिख- अशोक रावत, उन्नाव- साक्षी महाराज, मोहनलालगंज- कौशल किशोर, लखनऊ- राजनाथ सिंह, अमेठी- स्मृति ईरानी, प्रतापगढ़- संगम लाल गुप्ता, फरूखाबाद- मुकेश राजपूत, इटावा- राम शंकर कठेरिया, कन्नौज- सुब्रत पाठक, अकबर नगर- देवेंद्र भोले, जालौन- भानु प्रताप सिंह वर्मा, झांसी- अनुराग शर्मा, हमीरपुर- पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, बांदा- आरके सिंह पटेल, फतेहपुर – निरंजन ज्योति, बाराबंकी- उपेंद्र रावत, अयोध्या- लल्लू सिंह, अम्बेडकरनगर- रितेश पांडेय, श्रावस्ती- साकेत मिश्रा, गोंडा- कीर्तिवर्धन सिंह, डुमरियागंज- जगदम्बिका पाल, बस्ती- हरीश द्विवेदी, संतकबीरनगर- प्रवीण निषाद, महराजगंज- पंकज चौधरी, गोरखपुर- रवि किशन, कुशीनगर- विजय दुबे, बांसगांव- कमलेश पासवान, लालगंज- नीलम सोनकर, आज़मगढ़ – दिनेश लाल यादव निरहुआ, सलेमपुर- रविन्द्र कुशवाहा, जौनपुर- कृपा शंकर सिंह, चंदौली – महेंद्र पांडेय।

दिल्ली

चांदनी चौक- प्रवीण खंडेलवाल, उत्तर पूर्वी दिल्ली- मनोज तिवारी, नई दिल्ली-बांसुरी स्वराज, पश्चिमी दिल्ली-कमलजीत सहरावत, दक्षिणी दिल्ली- रामवीर सिंह विधूड़ी।

छत्तीसगढ

सरगुजा- चिंतामणि महाराज, रायगढ़ (अजजा)- राधेश्याम राठिया, जांजगीर-चांपा(अजा)-कमलेश जांगड़े, कोरबा- सरोज पांडे, बिलासपुर- तोखन साहू, राजनांदगांव-संतोष पांडे, दुर्ग- विजय बघेल, रायपुर- बृजमोहन अग्रवाल, बस्तर(अजजा)- महेश कश्यप, महासमुंद- रूप कुमार चौधरी, कांकेर (अजजा)- भोजराज नाग।

मध्यप्रदेश

मुरैना-शिवमंगल सिंह तोमर, भिंड (अजा)-संध्या राय, ग्वालियर-भरत सिंह, कुशवाहा, गुना- ज्योतिरादित्य सिंधिया, सागर-लता वानखेड़े, टीकमगढ़-वीरेंद्र खटिक, दमोह- राहुल लोधी, खजुराहो- वीडी शर्मा, सतना- गणेश सिंह, रीवा- जनार्दन मिश्र, सीधी-डॉ. राजेश मिश्र, शहडोल- हिमाद्री सिंह, जबलपुर- आशीष दुबे, मंडला (अजआ)- फग्गन सिंह कुलस्ते, होशंगाबाद- दर्शन सिंह चौधरी, विदिशा- शिवराज सिंह चौहान, भोपाल- आलोक शर्मा, राजगढ़- रोडमल नागर, देवास (अजा)- महेंद्र सिंह सोलंकी, मंदसौर- सुधीर गुप्ता, रतलाम (अजआ)- अनिता नागर सिंह चौहान, खरगोन (अजआ)- गजेंद्र पटेल, खंडवा- ज्ञानेश्वर पाटिल, बैतूल- दुर्गा दास उड़के।

गुजरात

कच्छ(अजा)-विनोदभाई लखमाशी चावड़ा, बनासकांठा- रेखाबेन हितेशभाई चौधरी, पाटण- भरत सिंहजी दाभी, गांधीनगर- अमित शाह, अहमदाबाद पश्चिम(अजा)-दिनेशभाई कोडरभाई मकवाना, राजकोट-परषोत्त्म रूपाला, पोरबंदर-मनसुख भाई मांडविया, जामनगर- पूनमबेन माडम, आणंद-मितेशभाई रमेशभाई पटेल, खेड़ा- देवुसिंह चौळान, पंचमहल- राजपाल सिंह महेंद्रसिंह जाधव, दोहाद(अजजा)- जसवंत सिंह भाभोर, भरुच-मनसुखभाई बसावा, बारडोली(अजजा)-प्रभुभाई नागरभाई बसावा, नवसारी-सीआर पाटिल।

पश्चिम बंगाल

कूचबिहार(अजा)-निशिथ प्रमाणिक, अलीपुरद्वार(अजजा)-मनोज तिग्गा, बेलूरघाट-डॉ सुकांता मजूमदार, मालदा उत्तर-खगेन मुर्मु, मालदा दक्षिण- श्रीरूपा मित्रा चाैधुरी, बहरामपुर- डॉ निर्मल कुमार साहा, मुशि्रदाबाद-गौरीशंकर घोष, राणाघाट(अजा)- जगन्नाथ सरकार, बनगांव(अजा) शांतनु ठाकुर, जॉयनगर(अजा)-डॉ अशोक कंडारी, जादवपुर-डॉ अनिर्बान गांगुली, हावड़ा-डाॅ रथिन चक्रवर्ती, हुगली-लॉकेट चटर्जी, कांथी -सौमेन्दु अधिकारी, घाटल -हिरण्मय चट्टोपाध्याय, पुरुलिया- ज्योर्तिमय महतो, बांकुड़ा- डॉ सुभाष सरकार, बिष्णुपुर(अजा)- सौमित्र खान, आसनसोल- पवन सिंह, बोलपुर(अजा)- प्रिया साहा।

तेलंगाना

करीमनगर- बंडी संजय कुमार, निजामाबाद -अरविंद धर्मपुरी, जहीराबाद-बीबी पाटिल, मल्काजगिरि-ईटेला राजेंदर, सिकंदराबाद-जी किशन रेड्डी, हैदराबाद-माधवी लता, चेलवेल्ला- कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी, नगरकुर्नूल(अजा)-पी भरत, भोंगीर-बोरा नरसैय्या गौड़।

केरल

कासरगोड- एमएल अश्विनी, कण्णूर- सी. रघुनाथ, वडकरा- प्रभुल्ल कृष्ण, कोजिक्कोड- एमटी रमेश, मलप्पुरम- डॉ. अब्दुल सलाम, पोन्नानी- निवेदिता सुब्रमण्यन, पालक्कड- सी. कृष्णकुमार, त्रिशूर- सुरेश गोपी, अलपझा- शोभा सुरेंद्रन, मत्तनमतिॉट्टा- अनिल के एंटनी, तिरुवनंतपुरम- राजीव चंद्शेखर।

झारखंड

राजमहल (अजजा)- ताला मरांडी, दुमका (अजजा)- सुनील सोरे, गोड्डा- निशिकांत दुबे, कोडरमा- अन्नपूर्णा देवी, रांची- अजय शेठ, जमशेदपुर- विद्युत बरण महतो, सिंहभूम (अजजा)- गीता कोड़ा, खूंटी (अजजा)- अर्जुन मुंडा, लोहारदगा (अजजा)- समीर उरांव, पलामू (अजा) – विष्णु दयाल राम, हजारीबाग- मनीष जायसवाल।

जम्मू-कश्मीर

उधमपुर- डॉ. जितेंद्र सिंह, जम्मू- जुगल किशोर शर्मा।

असम

करीमगंज (अजा)- कृपानाथ मल्लाह, सिलचर- परिमल शुक्लावैद्य, ऑटोनोमस जिला (अजजाः)- अमर सिंह तिस्सो, गुवाहाटी- बिजुली कलिता मेधि, मंगलदोई- दिलीप सिंह सैकिया, तेजपुर- रंजित दत्ता, नौगांव- सुरेश बोरा, कलियाबोर- कामख्या प्रसाद तासा, जोरहाट- तोपोन कुमार गोगोई, डब्रूगढ़- सर्बानंद सोनोवाल, लखीमपुर- प्रधान बरुआ।

अरुणाचल प्रदेश

अरुणाचल पश्चिम- किरेन रिजिजू, अरुणाचल पूर्व- तापिर गाओ।

गोवा

उत्तर गोवा- येस्सो नाईक, दादर-नगर हवेली तथा दमन एवं दीव- लल्लूभाई पटेल

त्रिपुरा पश्चिम– बिप्लब कुमार देब

उत्तराखंड

टेहरी गढ़वाल-माला राज्य लक्ष्मी शाह, अल्मोड़ा (अजा)-अजय टम्टा , नैनीताल-उधमसिंह नगर-अजय भट्ट।