Home India City News गरीब मुस्लिम बेटियों की शादी में मदद करेगा मुस्लिम राष्ट्रीम मंच : इन्द्रेश कुमार

गरीब मुस्लिम बेटियों की शादी में मदद करेगा मुस्लिम राष्ट्रीम मंच : इन्द्रेश कुमार

0
गरीब मुस्लिम बेटियों की शादी में मदद करेगा मुस्लिम राष्ट्रीम मंच : इन्द्रेश कुमार
Muslim Rashtriya manch to help poor Muslim daughters marriage : Indresh Kumar
Muslim Rashtriya manch to help poor Muslim daughters marriage : Indresh Kumar

लखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी के सदस्य इन्द्रेश कुमार ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या,तलाक व बलात्कार मुक्त भारत बनाने के लिए रक्षाबंधन मनायें।

रक्षाबंधन घर में नहीं समाज व प्रकृति के साथ मनायें। रक्षा बंधन का पर्व किसी पंथ, जाति व धर्म विशेष का बंधक नहीं है, यह मानव जाति व सम्पूर्ण धरा का पर्व है। यह बंधन दिखावटी नहीं, अनुशासन और विकासमयी है।

नारी प्रकृति है और प्रकृति नारी है। नारी का सम्मान होगा तो प्रकृति का संरक्षण होगा। नारी ही धैर्य व धारण है, नारी धर्म, चरित्र, सत्तव और नैतिकता है। रक्षा बंधन सम्पूर्ण जगत की रक्षा व संकल्प का पर्व है। वह रविवार को सहकारिता भवन में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच द्वारा आयोजित नारी संरक्षण सम्मान समारोह में बोल रहे थे।

इस अवसर पर मुस्लिम महिलाओं ने इन्द्रेश कुमार की कलाई में राखी बांधी।
उन्होंने कहा कि भाई-बहन का रिश्ता बनावटी नहीं, यह एक ईश्वरीय रिश्ता है। यह पर्व संदेश देता है कि नारी का सम्मान करो। केवल नजरिया बदलने की जरूरत है। हर नारी को बेटी और मां के रुप में देखें तो आने वाला भारत रेप व बलात्कार की घटनाओं से मुक्त होगा।

इन्द्रेश कुमार ने कहा कि उत्सव हमेशा प्रसन्नता से मनाया जाना चाहिए। प्रसन्नता जीवन जीने की मार्ग बताती है। उन्होंने कहा कि रक्षा बंधन का उत्सव जितना अधिक प्रचलित होगा, उतना ही भ्रूण हत्या मुक्त, तलाक मुक्त इस्लाम व बलात्कार मुक्त भारत बनेगा।

उन्होंने शक्ति उपासना का मार्ग अपनाकर सम्पूर्ण विश्व को हिंसामुक्त, भु्रणमुक्त, प्रदुषण मुक्त, अपराध मुक्त बनाने को संकल्प लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक मो. अफजाल, नाजिरा बेगम, डा.शहदाब आलम, भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महासचिव कमलावती सिंह, आशीष सिंह मैसी, संघ के वरिष्ठ प्रचारक ओमप्रकाश, महिरजध्वज सिंह, सह प्रान्त संघ चालक डा. हरमेश चैहान प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

गरीब मुस्लिम बेटियों की शादी में मदद करेगा मुस्लिम राष्ट्रीय मंच
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच गरीब मुस्लिम बेटियों की शादी में मद्द करेगा। संघ नेता इन्द्रेश कुमार ने कहा कि मंच हर साल आर्थिक रूप से कमजोर मुस्लिम परिवार की 10 बेटियों क निकाह कराएगा जिससे उसका परिवार कर्ज के बोझ से न दबे।

इसके अलावा मुस्लिम बेटियां की पढ़ाई में भी मुस्लिम मंच सहयोग करेगा। हर वर्ष मंच की तरफ से 10 बेटियों को गोद लिया जाएगा और उसकी पूरी पढ़ाई का खर्च मुस्लिम मंच उठायेगा। इसके लिए संघ नेता ने लखनऊ वासियों से मद्द करने की भी अपील की।