Home Blog Page 1608

शुभ कार्य में सबसे पहले गणपति पूजन ही क्यों?

सबगुरु न्यूज। अच्छी शुरुआत आधा कार्य सम्पन्न कर देती है और ये शुरूआत अच्छी कब होगी जब इसके लिए दिल में उत्साह हो, कार्य के प्रति लग्न और आस्था हो। निष्ठा रखते हुए कार्य को अंजाम देने का मन हो।

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख यौन शोषण मामले में दोषी करार

sadhvi rape case : panchkula court judgement on dera chief Gurmeet Ram Rahim Singh
sadhvi rape case : panchkula court judgement on dera chief Gurmeet Ram Rahim Singh

चंडीगढ़। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को सीबीआई कोर्ट ने शुक्रवार को यौन शोषण मामले में दोषी करार दिया। उन्हें 28 अगस्त को सजा सुनाई जाएगी। राम रहीम को पंचकूला से अंबाला जेल ले जाया जाएगा।

इससे पहले डेरा प्रमुख सीबीआई कोर्ट पंचकूला में पेश होने के लिए शुक्रवार सुबह सिरसा से सैकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ पंचकूला पहुंचे। शुरू में उनके साथ 800 गाड़ियों का काफिला था। हरियाणा के डीजीपी बीएस संधू ने कहा कि धीरे-धीरे सभी गाड़ियां कम करा दी गई।

कोर्ट परिसर में सिर्फ पांच गाड़ियां ही गई। राम रहीम को कोर्ट में पिछले गेट से एंट्री दी गई। सुरक्षा के मद्देनजर पंचकूला सीबीआई कोर्ट के पास हाइड्रोलिक क्रेनें भी तैनात की गई हैं। आसपास हेलीकाप्टर और ड्रोन से भी निगरानी रखी जा रही है।

डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम के खिलाफ यौन उत्पीड़न के मामले में पंचकुला में केंद्रीय जांच ब्यूरो की विशेष अदालत का फैसला आने से कुछ ही घंटे पहले क्षेत्र में तनाव बढ़ रहा है। हरियाणा के सिरसा में गुरुवार रात से हालात बिगड़ने की स्थिति को देखते हुए कर्फ्यू लगा दिया गया है।

किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचने के लिए सुरक्षाबलों की मदद के लिए सेना को भी बुलाया गया है। केंद्रीय अर्धसैनिकबलों और हरियाणा पुलिस ने पंचकुला में विभिन्न स्थानों पर हजारों की संख्या में इकट्ठा हुए डेरा सच्चा सौदा के समर्थकों को खदेड़ने की कोशिश की लेकिन उनके अनुयायी वहां बने रहे।

हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) बी.एस.संधू ने कहा कि सेना की 20 कंपनियों की जरूरत है, जो शुक्रवार सुबह मार्च करेगी। इसके अलावा हजारों की संख्या में अर्धसैनिक बलों और हरियाणा पुलिस को पंचकुला में तैनात किया गया है।

पंचकुला में सुरक्षाबलों की भारी तैनाती से क्षेत्र के स्थानीय निवासियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। डेरा के अनुयायी सड़कों, पार्को और खुले स्थानों पर इकट्ठा हो गए हैं, सड़कों पर बैरिकेड लगा दिए गए हैं।

इस मामले में शुक्रवार को फैसला आने की वजह से किसी भी तरह की हिंसा के मद्देनजर दुकानों और अन्य प्रतिष्ठानों को बंद कर दिया गया है।

गुरमीत राम रहीम ने गुरुवार रात को एक वीडियो जारी कर अपने अनुयायियों से पंचकुला छोड़कर घर लौटने की अपील की। उन्होंने अपनी अपील में कहा कि मैंने पहले भी अनुयायियों से पंचकुला नहीं आने को कहा था। मैं उन्हें घर लौटने की अपील करता हूं। मैं अदालत के समक्ष पेश होऊंगा।

सिरसा में जिला प्रशासन ने गुरुवार को रात 10 बजे से कर्फ्यू लगा दिया लेकिन फिर भी लोगों को डेरा सच्चा सौदा के मुख्यालय के आसपास घूमते देखा गया। डेरा के प्रवक्ता आादित्य इनसान ने कहा कि अनुयायी सिरसा और पंचकुला में शांति बनाए रखेंगे।

प्रवक्ता ने कहा कि सिरसा और इसके आसपास लगभग पांच लाख अनुयायी इकट्ठा हैं। पंचकुला में लगभग सात से आठ लाख अनुयायी इकट्ठा हो गए हैं।

गौरतलब है कि डेरा सच्चा सौदा की स्थापना 1948 में शाह मस्ताना महाराज ने की थी। शाह सतनाम महाराज इसके प्रमुख बने और उन्होंने 1990 में संत गुरमीत सिंह को गद्दी सौंप दी। संत गुरमीत श्रीगंगानगर (राजस्थान) के गांव गुरुसरमोडिया के रहने वाले हैं।

अमरीका : हादसे में लकवाग्रस्त हुई महिला को मिलेगा हर्जाना

Jury Awards $148M To Woman Paralyzed At O'Hare bus shelter collapse
Jury Awards $148M To Woman Paralyzed At O’Hare bus shelter collapse

शिकागो। अमरीका के शिकागो में ओहारे अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे के बस शेल्टर का हिस्सा गिरने के बाद आंशिक रूप से लकवाग्रस्त हुई टियरर्ने डार्डेन ने कानूनी लड़ाई जीत ली है। शिकागो की कुक काउंटी अदालत ने पीड़िता डार्डेन को 14.8 करोड़ डॉलर की मुआवजा राशि दिए जाने का फैसला किया है।

क्या रिलायंस जिओ फोन खरा उतरेगा लोगों के भरोसे पर या यह बुकिंग भी हो जाएगी कैंसल

0

जी हां, दोस्तों रिलायंस जियो ने 4जी सिम के बाद अब जियो फोन निकाला है जो कि आपको बहुत कम कीमत में यानी 1500 सौ रुपए में मिलने वाला है और इसकी प्री-बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। प्री बुकिंग सिर्फ 500 रुपए देकर कराई जा सकती है, लेकिन अभी भी कई लोगों के मन में यह सवाल है कि कहीं रिलायंस जियो फोन का यह ऑफर बंद तो नहीं हो जाएगा।

यह सवाल उठना लाजमी भी है क्योंकि भारत की जनता इस तरह की बुकिंग का पहले भी सामना कर चुकी है। पिछले साल आए फ्रीडम 251 Android मोबाइल ने ऐसा ही खेल खेला था। इस सस्ते फोन को पाने के लिए देश की करीब 75% जनता ने बुकिंग कर दी। यह आंकडा हालांकि एक अनुमान के अनुसार है।

यह कारण है कि जियो का आफर अगर फ्रीडम 251 की तरह फ्लॉप हो गया तो क्या होगा। अब आप सोचेंगे कि इसमें पैसा लिया ही नहीं जा रहा तो डूबेगा क्या। हम बतादें कि फ्रीडम 251 तो बिल्कुल फ्री बुकिंग था। इसमें बुकिंग करने के नाम पर एजेंटों ने कुछ राशि सेवा शुल्क के नाम पर ली थी। यानी बिना खर्च के ​फ्री बुकिंग भी नहीं हो सकती।

इससे पहले करीब 8-9 साल पहले आकाश टैबलेट की एक बुकिंग आई थी उसमें भी कई लोगों ने अपने पैसे जमा कराए लेकिन लोगों को टैबलेट नहीं मिला।

यह मामला कोर्ट तक गया था लेकिन फैसला अब तक अटका हुआ है। फिलहाल तो नहीं लगता कि रिलायंस जियो फोन की हालत भी ऐसी ही होगी। क्योंकि जब जियो ने लोगों को अनलिमिटेड इंटरनेट दिया है तो फोन भी जरूर देगा। मुकेश अंबानी ने अगर इतना बड़ा कोई प्लान निकाला है तो कुछ सोच समझकर ही निकाला होगा।

रिलायंस जियो फोन का बुकिंग का पहला दिन और सर्वर डाउन

रिलायंस जिओ की प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है, जियो फोन के लिए प्री बुकिंग में 500 की राशि रखी है जो कि आपको रजिस्ट्रेशन के समय में ही चुकाने होंगे|

 कितने जिओ फोन बुक कर सकते है

कई लोगों के मन में सवाल है कि हर व्यक्ति के लिए क्या एक ही फोन रिलायंस जियो फोन बुक कर सकते हैं या एक से अधिक भी कर सकते हैं आपको बता दें कि रिलायंस जियो फोन अगर आपको बुक कर रहे हैं तो आप एक से अधिक फोन पर बुक कर सकते हैं लेकिन इसके लिए आपके पास मोबाइल नंबर एक से अधिक होने की आवश्यकता होगी अगर आपके पास एक से अधिक मोबाइल नंबर है तो आप रिलायंस जियो फोन बुक कर सकते हैं|

जिओ की वेबसाइट थप्प

शुरुआती दौर में बुकिंग के दौरान रिलायंस जिओ की वेबसाइट थप्प पड़ गई जिसकी वजह से जिसकी वजह से कई लोगों को पैसे कटने का सामना करना पड़ा लेकिन यह घबराने की बात नहीं है जिनके भी पैसे कटे हैं उनके पैसे वापस कर दिए जाएंगे क्या है|

रिलायंस जियो फोन के पूरे पैसे वापस लौटाने का नियम

आपको आपके रिलायंस जियो फोन के पैसे वापस लौटा दिए जाएंगे लेकिन इसमें एक नियम और शर्तें लगा दी गई हैं कि आप जो फोन बुक करेंगे उस फोन में कोई अंदरुनी खराब नहीं होनी चाहिए और बाहर से भी वह किसी प्रकार से टूटा हुआ नहीं होना चाहिए